{"_id":"59d5495c4f1c1bf2538b5a81","slug":"61507150172-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से दिल्ली का सफर 15 रुपये महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से दिल्ली का सफर 15 रुपये महंगा
Updated Thu, 05 Oct 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज के किराए में नौ पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
आज (गुरुवार) से रोडवेज का सफर महंगा हो गया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रस्ताव को राज्य परिवहन प्राधिकरण ने हरी झंडी दे दी हैै। यात्रियों की जेब पर नौ पैसे प्रति किमी का बोझ पड़ा है। रोडवेज से मुरादाबाद से दिल्ली का सफर पंद्रह रुपये महंगा हो गया है। जबकि बरेली के किराए में आठ रुपये की वृद्धि हो गई है। जिसे बुधवार आधी रात से लागू कर दिया गया।
पिछले महीने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने अपने 23500 कर्मचारियों को सातवां वेतनमान देने के लिए नौ पैसे प्रति किमी किराया बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। इस प्रस्ताव को राज्य परिवहन प्राधिकरण ने अपनी स्वीकृति दे दी है। अब साधारण बस का किराया 86 पैसे प्रति किमी की जगह यात्रियों से 95 पैसे प्रति किमी की दर से किराया वसूल किया जाएगा। सौ किमी के सफर के लिए यात्रियों को नौ रुपये अधिक खर्च करने होंगे। मुरादाबाद से दिल्ली के किराए में पंद्रह रुपये का इजाफा हो गया है। ऐसे बरेली के किराए में आठ रुपये तो लखनऊ के किराए में 32 रुपये की वृद्धि हो गई है। आरएम अतुल जैन ने बताया कि बुधवार आधी रात से किराया बढ़ा दिया गया है।