{"_id":"62b0d81d9cec1665be672583","slug":"6-corona-patient-found-moradabad-news-mbd432086318","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर, छात्रा समेत छह और कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोफेसर, छात्रा समेत छह और कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। जिले में कोरोना के छह पॉजिटिव केस और मिले हैं। प्रोफेसर, छात्रा समेत छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित मरीजों में दूध कारोबारी समेत पांच बुजुर्ग शामिल हैं। इनमें दिल्ली में इलाज करा रही वृद्ध महिला भी है। महिला को दिल्ली से मुरादाबाद के निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
रामगंगा विहार निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग दूध के कारोबारी हैं। वह मधुमेह रोगी हैं। उन्होंने 16 जून को कोविड की जांच कराई थी। सोमवार को लैब से आई उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। फिलहाल वह दिल्ली में हैं। शहर के निजी डॉक्टर भी संक्रमित मिले हैं। वहीं मूलत: चौराहा गली के बुजुर्ग बीते चार साल से पत्नी के साथ दिल्ली में रहते हैं। पिछले दिनों वह मुरादाबाद आए थे। सोमवार को उन्होंने निजी लैब में कोविड की जांच कराई तो वह संक्रमित पाए गए। निजी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को कुछ दिनों से सर्दी जुकाम और गले में खराश की शिकायत थी। जांच में वह संक्रमित पाए गए। इस विश्वविद्यालय की छात्रा भी संक्रमित मिली है। छात्रा को भी सर्दी जुकाम की शिकायत थी। इसके अलावा अवंतिका कॉलोनी की रहने वाली 67 वर्षीय वृद्ध महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। महिला का कुछ महीनों से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहां कोविड वार्ड नहीं होने पर महिला को दिल्ली से मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग के मुताबिक जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है।