{"_id":"5ed95bec8ebc3e909214a1de","slug":"6-cases-of-corona-vius-in-moradabaad-city-news-mbd3513816121","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी के बाद डिस्चार्ज महिला समेत पांच कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलीवरी के बाद डिस्चार्ज महिला समेत पांच कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
मुरादाबाद। निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद डिस्चार्ज महिला समेत छह नए कोरोना पॉजिटिव आए हैं। गुरुवार को पांच मरीजों की सैंपल रिपोर्ट निजी लैब से और एक की केजीएमयू से आई है। इनमें पांच संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डिस्चार्ज होकर रामपुर घर जा चुकी महिला के पॉजिटिव आने के बाद रामपुर सीएमओ को सूचना दे दी गई है।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया गुरुवार को छह संक्रमित आए हैं। इनमें चार मरीजों का सैंपल विवेकानंद अस्पताल से कराया गया है। कांठ रोड स्थित एशियन विवेकानंद अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी सरोज झा ने बताया कि टांडा बादली रामपुर निवासी 26 साल की महिला डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी। एक जून को महिला की नार्मल सुरक्षित डिलीवरी हो गई। एहतियातन दो जून को निजी लैब से उसका सैंपल कराया। महिला बिल्कुल स्वस्थ थी और तीन जून को उसे डिस्चार्ज कर दिया। गुरुवार को महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। मुरादाबाद प्रशासन और रामपुर के सीएमओ को इसकी सूचना दे दी गई।
विवेकानंद में भर्ती रामपुर जिले के कैमरी बिलासपुर निवासी 21 साल के युवक भी पॉजिटिव आया है। बुखार की शिकायत पर युवक दो जून को भर्ती हुआ था। कोरोना आशंकित मानकर उसका निजी लैब से सैंपल कराया था। विवेकानंद अस्पताल में ही भर्ती बिलारी फुलवार वाली मस्जिद के निकट रहने वाला 40 साल का व्यक्ति और नागफनी थाना क्षेत्र की इब्राहिम मस्जिद के पास रहने वाली 35 साल की महिला भी संक्रमित आई है। बिलारी निवासी व्यक्ति बुखार और सांस लेने में परेशानी के बाद भर्ती हुआ। इससे पहले उसने बिलारी और मुरादाबाद के निजी डाक्टरों के यहां इलाज कराया। आराम नहीं होने पर वह तीन जून को विवेकानंद में भर्ती हुआ था। नागफनी निवासी महिला पीलिया की शिकायत पर भर्ती हुई थी। इससे पहले हरथला में एक निजी क्लीनिक में भी उसने इलाज कराया था। दोनों को भर्ती करने के बाद तीन जून को सैंपल हुए थे जो गुरुवार को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि डिप्टी गंज मुरादाबाद निवासी 32 साल का युवक भी कोरोना संक्रमित आया है। युवक पीतल कारखाने में कर्मचारी है। बुखार और हल्की खांसी की शिकायत के बाद युवक को निजी लैब से सैंपल कराया था। पांच मरीजों को कोविड में भर्ती करवा दिया है। वहीं, टीकाकरण विभाग के 32 वर्षीय कर्मचारी की केजीएमयू से कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। सीएमओ ने बताया कि रामपुर की संक्रमित महिला और युवक मुरादाबाद जिले के मरीजों में गिनती नहीं की जाएगी। कुल छह मरीजों में चार मरीज मुरादाबाद जिले में जुड़ेंगे। जिले में चार नए मरीजों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 252 पहुंच गई है।