{"_id":"5fa5b72c8ebc3e9bef37fcb3","slug":"594-new-roadways-buses-starts-in-festive-season-city-news-mbd3686797172","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों में हालत सुधारेगा परिवहन निगम, 594 बसें चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों में हालत सुधारेगा परिवहन निगम, 594 बसें चलेंगी
विज्ञापन
मुरादाबाद। लॉकडाउन के बाद से सुस्त पड़ी रोडवेज की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए परिवहन निगम को अब त्योहार का सहारा है। इसके लिए उसने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। त्योहारी मौसम में मंडल में 594 बसें विभिन्न मार्गों पर चलेंगी। त्योहारों से पहले रोडवेज की बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। वर्तमान समय में मुरादाबाद क्षेत्र की बसों में एक लाख से अधिक यात्री रोजाना सफर कर रहे हैं। इससे विभाग को 65 लाख रुपये की आय प्रतिदिन प्राप्त हो रही है। इससे विभागीय अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
दीपावली के अवसर पर यात्रियों को संख्या को देखते हुए मुरादाबाद परिक्षेत्र में ज्यादा बसें चलाई जाएंगी। फिलहाल परिक्षेत्र में 530 बसों का संचालन किया जा रहा है। मुरादाबाद परिक्षेत्र के सात डिपोे में दीपावली के मौके पर 64 बसें और चलेंगी। परिक्षेत्र में मुरादाबाद डिपो, पीतलनगरी डिपो, बदायुं डिपो, रामपुर डिपो, नजीबाबाद डिपो, बिजनौर डिपो और चांदपुर डिपो आते हैं। मुरादाबाद डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप नायक ने बताया कि दिल्ली रूट पर सबसे अधिक बसें चलाई जा रही हैं। इसके बाद देहरादून व रामनगर मार्ग बस संख्या के आधार पर दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। पहले की अपेक्षा यात्रियों की संख्या काफी बढ़ी है। लॉकडाउन से पहले की स्थिति में आने के लिए ज्यादा समय नहीं लगेगा।
क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल जैन ने बताया कि सामान्य दिनों में रोडवेज को एक लाख 20 हजार यात्रियों से 75 लाख रुपये की आय प्राप्त होती है। लॉकडाउन के बाद अगस्त माह तक विभाग को इसका आधा ही प्राप्त हो रहा था लेकिन अब 90 से 95 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
मुरादाबाद से किस रूट पर कितनी बसें
मुरादाबाद से दिल्ली - 100 बसें
मुरादाबाद से देहरादून - 25 बसें
मुरादाबाद से रामनगर - 12 बसें
मुरादाबाद से लखनऊ - 6 बसें
मुरादाबाद से अलीगढ़ - 10 बसें
मुरादाबाद से बरेली - 14 बसें
मुरादाबाद से मेरठ - 10 बसें