{"_id":"5aca77ae4f1c1bc76b8b4734","slug":"5830-students-left-exam-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"5830 ने छोड़ी आरओ की परीक्षा, जनगणना के सवालों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5830 ने छोड़ी आरओ की परीक्षा, जनगणना के सवालों ने उलझाया
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट्स ने छोड़ी परीक्षा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5830 परीक्षार्थियों ने यूपी लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा छोड़ दी। दो पालियों में कराई गई इस परीक्षा में पहली बार नकारात्मक अंक होने की वजह से अभ्यर्थियों ने काफी सोच - समझकर प्रश्न हल किए। सबसे ज्यादा परेशानी उन्हें जनगणना के सवालों से हुई।
उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग की आरओ तथा एआरओ की परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ से 11:30 बजे तक सामान्य अध्ययन की थी। इसके 150 अंक निर्धारित थे। दूसरा पेपर ढ़ाई बजे से साढ़े तीन बजे तक हिंदी का था। कुल 60 अंक के पेपर को छात्रों ने आसान बताया। 33 केंद्रों पर हुई इस परीक्षा के लिए 15648 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन 9818 ही परीक्षा देने आए और 5830 अनुपस्थित रहे।
प्रश्न पत्र में पूछे गए जनगणना संबंधी प्रश्नों ने परीक्षार्थियों को उलझा दिया। जनगणना से संबंधित कुछ प्रश्न ऐसे थे जिन्हें हल करने में उनका काफी समय बर्बाद हुआ।