फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   5.75 lakh rupees stolen from account by stealing mobile

Moradabad News: मोबाइल चोरी कर खाते से 5.75 लाख रुपये उड़ाए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
5.75 lakh rupees stolen from account by stealing mobile
मुरादाबाद। साइबर अपराधियों ने एक व्यवसायी की जेब से मोबाइल चोरी कर खाते से 5.75 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित ने छह लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


काजीपुरा निवासी अहमद मियां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा हरथला में है। 11 अप्रैल की शाम मोरा मुस्तकम की बाजार गया था। तभी चोराें ने जेब से फोन चुरा लिया। जांच करने पर सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति जेब से मोबाइल निकालते हुए दिख रहा है। चोरों ने मोबाइल को रिसेट कर फोन पे का पासवर्ड बदलकर 12 अप्रैल को मकबरा वाइन शॉप पर 480 रुपये और 13 अप्रैल को शुएब के नंबर पर यूपीआई से पांच हजार रुपये, 14 अप्रैल को समीर के नंबर पर यूपीआई के माध्यम से 20 हजार रुपये, फिर मो. शुएब को 30 हजार रुपये का भुगतान किया। इस प्रकार 20 अप्रैल तक 5.75 लाख रुपये छह लोगों को ट्रांसफर किए।
विज्ञापन




व्यवसायी ने 20 अप्रैल को नया फोन खरीदकर अपना नया सिम कार्ड डालकर चालू किया। इसके बाद खाते से 5.75 लाख रुपये गायब होने का पता चला।
साइबर पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत शुएब, मो. समीर, मो. शौकीन, आरिफ, साहिल और साजिद के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन सभी के खातों में पैसे भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed