फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   560 roadways bus run in festive season in moradabad zone

त्योहारों के लिए रोडवेज ने कसी कमर, मंडल में चलेंगी रिकार्ड 560 बसें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
560 roadways bus run in festive season in moradabad zone
मुरादाबाद। अनलॉक 5 में त्योहारों को देखने हुए परिवहन विभाग ने कमर कस ली है। यात्रियों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए रोडवेज पूरे मुरादाबाद रीजन में 560 बसों का संचालन करेगा। खास बात यह है कि लॉकडाउन से पहले सामान्य दिनों में भी रीजन में इतनी बसें नहीं चलाई गईं। वहीं रोडवेज की आय का मीटर भी रफ्तार पकड़ रहा है। दो दिन पहले हुए लोक सेवा आयोग की परीक्षा से रोडवेज को लाभ मिला, विभाग को एक दिन में 70 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई।
विज्ञापन

मुरादाबाद रीजन में रामपुर, बदायूं, मुरादाबाद, पीतलनगरी, बिजनौर, नजीबाबाद, चांदपुर समेत सात डिपो आते हैं। इन डिपो से प्रतिदिन लगभग 500 बसें चलाई जा रही हैं, जिनमें 86 हजार यात्री प्रतिदिन सफर कर रहे हैं। त्योहारों को देखते हुए रोडवेज ने संभागीय परिवहन विभाग से अपनी बसों को रिलीज करा लिया है। जिन्हें लॉकडाउन के दौरान खड़ा कर दिया गया था। त्योहारों के दिनों में सबसे अधिक 150 बसों का संचालन दिल्ली रूट पर किया जाएगा। इसके बाद उत्तराखंड के हरिद्वार, रामनगर, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, नैनीताल आदि रूटों पर 100 बसें चलेंगी। यात्रियों को 24 घंटे सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे चालक-परिचालकों को कड़ी मेहनत करनी होगी। त्योहारों के अवसर पर चालकों व परिचालकों की छुट्टियों पर भी अंकुश लगाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक बसों का संचालन हो सके। रोडवेज प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि त्योहारों के दिनों में विभाग अपनी पुरानी स्थिति से आगे निकल सकेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल जैन ने बताया कि फिलहाल 86 से 90 हजार यात्री प्रतिदिन सफर कर रहे हैं। इसे विभाग को 56 लाख रुपये प्रतिदिन की आय प्राप्त हो रही है। जबकि लोक सेवा आयोग की परीक्षा के दिन यात्री अधिक रहे। इससे विभाग को 70 लाख रुपये की आय अर्जित हुई। उन्होंने बताया कि त्योहारों को देखते हुए 1 लाख 30 हजार यात्रियों के अनुसार व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed