{"_id":"6a24829d106c75def30a580b","slug":"55-complaints-were-received-on-the-resolution-day-but-only-12-were-resolved-on-the-spot-bilari-news-c-276-1-smbd1006-112059-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: समाधान दिवस में 55 शिकायतें आईं, मात्र 12 का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: समाधान दिवस में 55 शिकायतें आईं, मात्र 12 का मौके पर निस्तारण
विज्ञापन
बिलारी। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। दिवस में एसडीएम प्रिंस वर्मा और तहसीलदार आदित्य कुमार ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों की कुल 55 शिकायतें आईं, जिनमें से मौके पर केवल 12 शिकायतों का ही निस्तारण हो पाया। एसडीएम ने शेष शिकायतों के जल्द निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
समाधान दिवस में जिला स्तर का कोई अधिकारी नहीं आया। तहसील और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों ने ही फरियादियों की शिकायतें सुनीं। दिवस में राजस्व विभाग की सर्वाधिक 25 शिकायतें आईं जिनमें से मौके पर केवल छह शिकायतें ही निस्तारित हो पाईं। सर्वाधिक शिकायतें सार्वजनिक चकरोड और नाली पर अवैध कब्जे किए जाने को लेकर थीं। आपूर्ति विभाग की कुल 13 शिकायतों में से छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके अलावा पुलिस से जुड़ी सात, विकास से छह व विद्युत विभाग की चार शिकायतें आईं।
वहीं खंडुआ के ग्रामीणों ने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली दिलाने व सार्वजनिक चकरोड पर पेड़ लगाकर कब्जा करने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शिकायती पत्र दिया।