फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   54 community toilets could not start even after three and a half months of inauguration in Amsoli development block

अमसोली विकास खंड में उद्घाटन के साढ़े तीन महीने बाद बाद भी चालू नहीं हो सके 54 सामुदायिक शौचालय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
54 community toilets could not start even after three and a half months of inauguration in Amsoli development block
हीरापुर गांव के सामुदायिक शौचालय में लटका है ताला। - फोटो : SAMBHAL
संभल/ओबरी। लोकार्पण के साढ़े तीन महीने बाद भी असमोली विकास खंड में 54 सामुदायिक शौचालय बंद पड़े हैं। उममें ताले लटक रहे हैं और जिनके घर के शौचालय टूट चुके हैं वे खुले में शौच के लिए जा रहे हैं। यह स्थिति तब है जब जनपद को खुले मे शौच मुक्त करने के लिए लगातार अभियान चल रहा है। असमोली विकास खंड में चार करोड़ 55 लाख 60 हजार रुपये खर्च करके 74 सामुदायिक शौचालय बनवाए जा रहे है। इसमें 54 शौचालय पूर्ण हो गए हैं। बीस शौचालय निर्माणाधीन हैं। शौचालय चालू न होने से 54 गांवों के 10,000 से अधिक लोग प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जन प्रयोग के लिए प्रत्येक गांव में एक सामुदायिक शौचालय बनाने की योजना लागू की गई है। इसके तहत 54 गावों में शौचालय बन चुके हैं। शौचालयों का संचालन कराने की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों की है। इन दिनों शौचालयों का संचालन कराने के लिए स्वयं सहायता समूहों को काम सौंपा जा रहा है।असमोली विकास खंड में शौचालयों को स्वयं सहायता समूहों हाथ में दिया जा चुका है लेकिन किसी ने भी संचालन शुरू नहीं किया है जबकि इन शौचालयों का औपचारिक तरीके से 19 अक्तूबर 2020 को लोकार्पण किया जा चुका है। इस हिसाब से साढ़े तीन बीतने के बाद भी शौचालय चालू नहीं हो सके हैं। असमोली के सहायक विकास अधिकारी पंचायत महेंद्र सिंह ने बताया कि शौचालय संचालन के संबंध में स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण के बाद इनका संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन

आंकड़ों की नजर में
असमोली विकास खंड में कुल ग्रामों की संख्या 77
अब तक असमोली ब्लाक के 54 ग्रामों में बनकर तैयार हुए शौचालय
विकास खंड के 20 गांवों में निर्माणाधीन हैं शौचालय
तीन गांवों में जगह न मिलने से शौचालय का निर्माण नहीं हुआ शुरू
सार्वजनिक शौचालय चालू न होने से दस हजार से अधिक लोग प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed