{"_id":"606e0d7e8ebc3ed4c3763507","slug":"53-people-including-mother-and-son-were-found-corona-infected-city-news-mbd385592671","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां बेटे समेत 53 लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां बेटे समेत 53 लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को मां-बेटे समेत 53 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इन संक्रमितों के एक ही परिवार तीन सदस्य भी शामिल हैं। वहीं नौ लोग एंटीजन टेस्ट के पॉजिटिव पाए गए। जिले में एक्टिव केसों की संख्या अब 320 हो गई है।
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ने लगी है। बढ़ते दायरे के बीच नए इलाके इसकी जद में आने लगे हैं। बुधवार को लैब से आई रिपोर्ट में 53 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें रामगंगा विहार में रहने वाले एक परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। इस परिवार में पति-पत्नी और उनका बेटा संक्रमित पाया गया। इसके अलावा दौलत बाग में मां और बेटा पॉजिटिव मिले हैं। वहीं लालबाग, रामलीला ग्राउंड, लाइनपार, मझोला, बुद्धि विहार, डिप्टीगंज, नवीननगर में भी संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मरीजाें की संख्या बढ़कर 12350 हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। एक्टिव केस 320 हो गए हैं।
82 दिन बाद एल टू अस्पताल में दो मरीज भर्ती
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने पर मरीजों की संख्या में वृद्धि हो गई है। जिसे देखते हुए बुधवार को जिला अस्पताल में कोविड के एल-टू अस्पताल को शुरू कर दिया गया। पहले दिन ही इस अस्पताल में दो संक्रमित मरीजों को भर्ती किया गया। ये मरीज 82 दिन बाद भर्ती हुए हैं। चौदह जनवरी के बाद इस अस्पताल में मरीज भर्ती नहीं हुए थे। तीन फरवरी को इस अस्पताल को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
रिंग करके दर्ज मोबाइल नंबर करेंगे चेक
मुरादाबाद। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि सैंपल लेने के दौरान फार्म पर दर्ज कराए गए नंबर पर रिंक कर उसे चेक किया जाएगा। ये पहले भी किया जाता था। इसे और गंभीरता से लिया जाएगा। संक्रमितों केकांटेक्ट ट्रेसिंग पर जोर यिा जाएगा।