फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   फव्वारों की बिजली काटी तो निगम ने पानी को तरसाया

फव्वारों की बिजली काटी तो निगम ने पानी को तरसाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
फव्वारों की बिजली काटी तो निगम ने पानी को तरसाया
मुरादाबाद। करीब 18 लाख रुपये बकाए को लेकर बिजली विभाग और नगर निगम में ठन गई। बिजली विभाग ने फव्वारा चौक और पीलीकोठी पर लगे फव्वारों की बिजली काटी दी तो नगर आयुक्त संजय चौहान ने बिजली विभाग के कार्यालयों की जल आपूर्ति ही रुकवा दी।
विज्ञापन

फव्वारा चौक और पीलीकोठी पर बने चौराहा पर लगे फव्वारों की देखभाल नगर निगम करता है। दोनों चौराहों का सौंदर्यीकरण के प्रोजेक्ट को नगर आयुक्त हरी झंडी दे चुके है। दोनों जगह फव्वारों पर पानी और रंगीन लाइट को शुरू किया जाना है। यहां उजागर हुआ कि दोनों चौराहों की बिजली काटी जा चुकी थी। क्योंकि 2009-2019 के बीच करीब 18 लाख रुपये का बिजली विभाग का बकाया चल रहा था। नगर निगम ने दोनों जगह पर बिजली की आपूर्ति दोबारा शुरू करानी चाही तो विभाग के अधिकारियों ने साफ कह दिया कि पूरा बकाया चुकता होने के बाद ही बिजली मिलेगी।
विज्ञापन

इसके बाद शुक्रवार को बिजली विभाग के कार्यालयों की जल आपूर्ति रोक दी गई। पानी नहीं आने पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने संपर्क किया तो दोनों विभागों के अधिकारियों के बीच यह सहमति बनी कि एक-एक लाख रुपये करके बिजली विभाग का बिल चुकता किया जाएगा। वहीं बिजली विभाग चौराहों की बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे दो चौराहों पर बने सर्कि ल की बिजली काटने के बाद जल आपूर्ति रोकी गई थी। अब कुछ किस्तों में बिजली का बकाया बिल चुकता किया जाएगा। जल आपूर्ति दोबारा शुरू करा दी गई है। - संजय चौहान, नगर आयुक्त


लंबे बकाये के चलते कार्रवाई हुई थी। अब निगम की तरफ से पहली किस्त में रुपया आ चुका है। दोनों चौराहों पर लगे फव्वारों की बिजली शुरू कर दी गई है। - दीपक कुमार, अधीक्षण अभियंता, नगरीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed