{"_id":"5c8812cfbdec22140e106ca6","slug":"51552421583-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही आठ घंटे देरी से आई होली स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ही आठ घंटे देरी से आई होली स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुसाफिरों को राहत देने के लिए चलाई गई होली स्पेशल ट्रेन पहले ही दिन आठ घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। जिसने रेलवे की तैयारियों की पोल खोल दी। दो दर्जन से ज्यादा ट्रेन पहले से ही रद्द चल रही हैं। रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन ट्रेनों का संचालन ग्यारह मार्च से शुरू किया गया।
वाराणसी और भठिंडा के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। ये ट्रेन सोमवार को वाराणसी से रवाना की गई। ट्रेन मंगलवार सुबह सवा नौ बजे मुरादाबाद पहुंचनी थी, लेकिन ट्रेन अपने निर्धारित समय से आठ घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। इस ट्रेन के इंतजार में यात्री बैठे रहे। इसके अलावा भी आनंद विहार लखनऊ होली स्पेशल, अमृतसर लखनऊ और आनंद विहार सहरसा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई गई हैं। मंगलवार को जन साधारण एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटे आठ मिनट, जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से मुरादाबाद पहुंची। देहरादून गोरखपुर एक्सप्रेस चार घंटे, हावड़ा देहरादून दून एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई है। अमृतसर कानपुर एक्सप्रेस दो घंटे चौबीस मिनट देरी से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस समय न तो कोहरा है और न ही मौसम खराब है। इ सके बावजूद ट्रेनों की लेट लतीफी का सिलसिला जारी है।
ओएचई फेल से रुकीं ट्रेनें
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में दलपतपुर के पास मंगलवार शाम ओएचई फेल होने की वजह से ट्रेनों का संचालन रुक गया। जिसकी वजह से दरभंगा अमृतसर के बीच चलने वाली जन नायक एक्सप्रेस ट्रेन समेत अन्य गाड़ियां भी रोक दी गई। सूचना मिलने पर विद्युत शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ओएचई चेक की गई। तारों पर एक पक्षी लटका मिला। इस पक्षी को तार से हटाने के बाद आपूर्ति शुरू की गई। ओएचई ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।