फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गठबंधन करने वाले दलों ने कांग्रेस को नकारा: शुक्ला

गठबंधन करने वाले दलों ने कांग्रेस को नकारा: शुक्ला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
गठबंधन करने वाले दलों ने कांग्रेस को नकारा: शुक्ला
मुरादाबाद। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि गठबंधन करने वाले दलों ने ही कांग्रेस और उसके युवराज को नकार दिया है। लोकसभा चुनाव में अब जनता कांग्रेस को नकार देगी। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा दोबारा पूर्ण बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को सभी लोग नकार रहे हैं। उसके नेता पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में जा रहे हैं। कांग्रेस और उसके युवराज के पास लोकसभा चुनाव के लिए कोई शक्ति और मुद्दा नहीं रहा है। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा आतंकी अजहर मसूद के नाम के साथ जी लगाए जाने पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब सैनिकों की ओर से किए कार्यों का सबूत मांग सकते हैं तो मसूद को जी कहना कोई बड़ी बात नहीं है। तेलंगाना में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेसी नेता एवं पूर्व सांसद विजय शांति के प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक बयान पर शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि इसका जवाब लोकसभा चुनाव में देश की जनता देगी।
विज्ञापन

शुक्ला ने भाजपा की चुनाव तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा कि सभी राज्यों में पार्टी मजबूत स्थिति में है। कहा कि संगठन की ताकत से ही सत्ता में आए हैं और दोबारा आएंगे। पार्टी की ओर से अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए जाने के सवाल पर कहा कि प्रत्याशी का चेहरा सिर्फ कमल का फूल है। कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी को बखूबी पहचानते हैं। दावा किया कि कमल के फूल और मोदी के विकास के आधार पर भाजपा चुनाव लड़ेंगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इस दौरान विधायक रितेश गुप्ता समेत कई भाजपा नेता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश के आरबीआई के डायरेक्टर पर नोट बंदी का दबाव डालने के आरोप को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि आरबीआई स्वतंत्र है। सरकार की बात मानने को बाध्य नहीं है। आरबीआई अपने हिसाब से चलती है और उस पर सरकार के दबाव का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed