{"_id":"5c8424fabdec2213f754e017","slug":"51552164090-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में महिला ने बच्चे को जन्म दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन में महिला ने बच्चे को जन्म दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
दिल्ली - काठगोदाम संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। महिला कोच के अंदर कठिन परिस्थितियों में अन्य महिला यात्री उसकी मददगार बनीं। महिलाओं ने चादर लगाकर सुरक्षित प्रसव कराया। ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर जच्चा बच्चा को एंबुलेंस से रेलवे अस्पताल भिजवा दिया गया। इसके बाद ट्रेन रवाना हो गई।
गाजियाबाद के विजय नगर निवासी मोनू फर्नीचर का व्यापार करते हैं। उनकी पत्नी नीतू गर्भ से थी। परिवार में कोई देखभाल करने वाला नहीं था। लिहाजा मोनू नीतू को लेकर उसके मायके हरथला आ रहे थे। गाजियाबाद से दंपति संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुआ। नीतू को महिला कोच में सीट पर बैठा दिया गया। ट्रेन रवाना होते ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। वह दर्द से तड़पने लगी। महिला की पीड़ा देख अन्य महिलाएं उसकी मदद को आर्गे आइं। उन्होेंने चादर लगाकर महिला की मदद की और सुरक्षित प्रसव कराया। तब तक ट्रेन अमरोहा के पास पहुंच चुकी थी। टीटीई स्टाफ ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलने पर एंबुलेंस रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई और आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर जच्चा बच्चा को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवा दिया गया। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल एंबुलेंस रेलवे स्टेशन पर भिजवा दी गई थी।
---
आउटर पर खड़ी रही ट्रेन
मुरादाबाद। महिला ने चलती ट्रेन में अमरोहा के पास बेटे को जन्म दिया था। अगला ठहराव मुरादाबाद था। प्लेट फार्म खाली न होने की वजह से संपर्क क्रांति को आउटर पर ही रोक दिया गया था। करीब दस मिनट तक ट्रेन यहां रुकी रही। प्लेट फार्म नंबर चार खाली होने पर ट्रेन को सिगनल दिया गया। ट्रेन प्लेट फार्म चार पर पहुंची और महिलाओं की मदद से जच्चा बच्चा को एंबुलेंस तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
गंदे स्ट्रेचर पर लेटा दी महिला
मुरादाबाद। रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना पहुंची थी कि एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। ट्रेन मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली है। जिस कारण एंबुलेंस को पहले ही बुला ली गई थी। महिला यात्रियों की मदद से जच्चा बच्चा को एंबुलेंस तक लाया गया। जिस स्ट्रेचर पर महिला को लेटाया गया था। स्ट्रेचर पहले से ही खून से सनी थी। यात्रियों ने इससे लेकर नाराजगी जताई थी।
---------------