फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   वेबसाइट पर नहीं मिल रहा रक्षा अध्ययन विषय

वेबसाइट पर नहीं मिल रहा रक्षा अध्ययन विषय

Tue, 27 Nov 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
वेबसाइट पर नहीं मिल रहा रक्षा अध्ययन विषय
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं के फार्म भरने में छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वेबसाइट पर रक्षा अध्ययन विषय नहीं मिलने की वजह से वह साइबर कैफे और कालेज के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। शिक्षकों का कहना है कि विवि ने मंगलवार तक समस्या का समाधान होने का आश्वासन दिया है।

23 नवंबर से स्नातक और परास्नातक विषयों के विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आनलाइन परीक्षा फार्म भरना शुरू हो गए हैं। विद्यार्थियों द्वारा फार्म भरने की अंतिम तारीख 20 दिसंबर है, जबकि कालेज में 21 दिसंबर तक फार्म जमा किए जा सकते हैं। विद्यार्थी जब आनलाइन फार्म भरने के लिए साइबर कैफे गए तो वहां पर रक्षा अध्ययन विषय को छोड़कर उनके द्वारा प्रवेश के समय लिए गए अन्य सभी विषय के विकल्प खुल रहे थे। सोमवार को कई दिन के अवकाश के बाद जब कालेज खुले तो विद्यार्थी अपनी समस्या लेकर वहां पहुंचे। कालेज के सर्वर पर जब फार्म भरने की कोशिश की गई तो वहां पर भी यही समस्या निकली। हिंदू कालेज के रक्षा अध्ययन विभाग के अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार सिंह ने बताया कि गत वर्ष भी छात्रों को प्रवेश के समय इसी तरह की समस्या से जूझना पड़ा था। केजीके कालेज के भूगोल विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि विषय नहीं मिलने की समस्या का कारण समझ में नहीं आ रहा है। विश्वविद्यालय बात करने पर वह भी स्पष्ट कुछ नहीं बता सके हैं। उन्होंने मंगलवार तक समस्या का निराकरण करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed