{"_id":"5bf86c92bdec2241641d382a","slug":"51543007378-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजाम की निशानेबाजी के आगे प्रतिद्वंद्वी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजाम की निशानेबाजी के आगे प्रतिद्वंद्वी ढेर
Updated Sat, 24 Nov 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
62वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में मुरादाबाद के अजाम उर्फ ओसामा ने जूनियर वर्ग में क्ले बर्ड पिजन ट्रैप सिंगल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। सिंगल ट्रैप प्रतियोगिता में देश में 15वां और उत्तर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। डबल ट्रैप में देश में 10 और उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर मुरादाबाद का नाम रोशन किया है। अजाम अब दिसंबर में दुबई में होने वाली ओपन इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।
मुरादाबाद एकता विहार निवासी अजाम शूटिंग के चैंपियन हैं। शूटिंग में कई प्रतियोगिताएं जीतकर मुरादाबाद का नाम रोशन कर चुके हैं। अजाम ने 16 नवंबर से जयपुर में आयोजित 62वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया। अजाम ने जूनियर वर्ग में क्ले बर्ड पिजन ट्रैप की सिंगल और डबल शूटिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन निशानेबाजी कर मुरादाबाद और प्रदेश का नाम रोशन किया। सिंगल ट्रैप में अजाम 92 स्कोर के साथ देश में 15वें और उत्तर प्रदेश से चौथे स्थान पर रहे। डबल ट्रैप प्रतियोगिता में देश में उनका 10वां और प्रदेश से दूसरा स्थान रहा है। अजाम ने डबल ट्रैप प्रतियोगिता में पहली बार प्रतिभाग किया। इसमें उन्होंने 83 का स्कोर बनाया। अजाम ने बताया कि सिंगल ट्रैप प्रतियोगिता में 50 और डबल ट्रैप प्रतियोगिता में 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अजाम के पिता एडवोकेट केएस बबली ने बताया कि पांच दिसंबर से दुबई में ओपन इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप हो रही है। अजाम का इसके लिए चयन हुआ है।