{"_id":"5bda1782bdec22693257bacc","slug":"51541019522-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सरदार’ के सम्मान में दौड़ा महानगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सरदार’ के सम्मान में दौड़ा महानगर
Updated Thu, 01 Nov 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर बुधवार को राष्ट्रीय एकता दौड़ आयोजित हुई। महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज से स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने आरएन इंटर कालेज तक सामूहिक दौड़ लगाई। नगर निगम से विधायक, महापौर और नगर आयुक्त की अगुवाई में कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने जिगर मंच तक एकता दौड़ लगाई। जिगर मंच में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज से एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें बलदेव कन्या इंटर कालेज, मैथोडिस्ट कन्या इंटर कालेज, अंबिका प्रसाद इंटर कालेज, महाराजा अग्रवाल इंटर कालेज, चित्रगुप्त इंटर कालेज और आरएन इंटर कालेज के सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया। आरएन इंटर कालेज में दौड़ का समापन हुआ। डीआईओएस ने कहा कि सरदार वल्लभ पटेल ने 562 रियासतों का विलय भारत में कराया। बच्चों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य मधुबाला त्यागी, नक्षत्रपाल सिंह, मनोज कुमार, वंशबहादुर, तुगीश यादव और धवल दीक्षित आदि मौजूद रहे। संचालन सतीश चौहान ने किया।
नगर निगम से एकता दौड़ को नगर आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में नगर विधायक रितेश गुप्ता, महापौर विनोद अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल और जलकल के जीएम एसपी श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त अब्दुल बाशिद समेत कई लोग मौजूद रहे। दौड़ का समापन जिगर मंच पर हुआ। जिगर मंच में कई स्कूलों के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। दौड़ शुरू होने से पहले विधायक, महापौर और नगर आयुक्त ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दौड़ के समापन के बाद नगर निगम परिसर में गोष्ठी हुई।