फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   वाहनों की टक्कर से टूटे फाटक, रेलवे क्रासिंग में फंसा ट्रैक्टर ट्राली

वाहनों की टक्कर से टूटे फाटक, रेलवे क्रासिंग में फंसा ट्रैक्टर ट्राली

Tue, 11 Sep 2018 02:21 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
वाहनों की टक्कर से टूटे फाटक, रेलवे क्रासिंग में फंसा ट्रैक्टर ट्राली
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल में सोमवार को दो अलग-अलग जगह वाहनों की टक्कर से रेलवे क्रासिंग के फाटक टूट गए। जिससे रेल संचालन बाधित हो गया, गुलाबबाड़ी रेलवे क्रासिंग में ट्रैक्टर ट्राली फंसने से जाम लग गया। गेटमैन ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। आरपीएफ ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। इसके बाद जाम खुलवाने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।

मंडल में माधोगंज के पास गेट संख्या 61 बी है। सोमवार सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर गेटमैन ने ट्रेन पास कराने के लिए गेट बंद किया। इसी दौरान एक वाहन आया और फाटक में टक्कर मार दी। जिससे बूम टूट गया। गेटमैन ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी और ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया गया। गनीमत रही कि इस दौरान वहां से कोई ट्रेन नहीं गुजरी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इसके अलावा गेट संख्या 02ए में वाहन में टक्कर मार दी। जिससे बूम क्षतिग्रस्त हो गया। सुबह नौ बजकर 40 मिनट पर ये हादसा हुआ। फाटक में टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर आरपीएफ जवान पहुंच गए और वाहन को कब्जे में ले लिया। इसके बाद रेलवे टीम ने फाटक ठीक किया। मुरादाबाद और कटघर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित गेट संख्या 415 सी में सुबह दस बजकर पांच मिनट पर ट्रैक्टर ट्राली फंस गई। जिससे जाम लग गया। गेट मैन ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में देकर ट्रेनों का संचालन बंद करा दिया। आरपीएफ ने ट्रैक्टर ट्राली को क्रासिंग से हटवाया। इसके बाद ही ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed