{"_id":"5b89a78042c79210c55f2104","slug":"51535747968-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन पुलिंग कर रोकी फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन पुलिंग कर रोकी फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मुरादाबाद दिल्ली रेल मार्ग पर पिलखुआ और डासना के बीच शुक्रवार सुबह चेन पुलिंग कर फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन रोक दी गई। ट्रेन में तैनात एस्कॉर्ट और स्टाफ कोच में पहुंचे। जांच पड़ताल की गई, लेकिन चेन पुलिंग के कारणों का पता नहीं चल पाया। पंद्रह मिनट के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई।
शुक्रवार सुबह एक्सप्रेस ट्रेन फैजाबाद से दिल्ली जा रही थी। ट्रेन पिलखुआ और डासना के बीच से गुजर रही थी। सुबह पांच बजकर पच्चीस मिनट पर किसी ने चेन पुलिंग कर दी। जिससे ट्रेन रुक गई। इससे यात्रियों में खलबली मच गई। जिस कोच से चेन पुलिंग की गई थी। ट्रेन एस्कॉर्ट और स्टाफ वहां पहुंचा। लेकिन चेन पुलिंग करने वालों का पता नहीं चल पाया। जांच करने के बाद पांच बचकर पचीस मिनट पर ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई। दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस के रुक ने की वजह से देहरादून दिल्ली के बीच चलने वाली मसूरी एक्सप्रेस पंद्रह मिनट, राजगीर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस बीस मिनट और लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली लखनऊ मेल एक्सप्रेस तीस मिनट बीच में ही रुकी रही। ट्रैक साफ होने के बाद इन ट्रेनों को रवाना किया गया।
कांठ और मतलबपुर के बीच चटकी पटरी
मुरादाबाद। मुरादाबाद सहारनपुर रेल मार्ग पर शुक्रवार सुबह सुबह रेल पटरी चटक गई। की- मैन विजय कुमार ने इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी। रेल पटरी चटकने की जानकारी से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कांठ के पीडब्ल्यूआई अपनी टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन बंद कर ट्रैक की मरम्मत की गई। एक घंटे बाद ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।