{"_id":"5b54eb464f1c1b466d8b65a3","slug":"51532291910-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-23 स्पिनर विशेष शिविर के लिए शिवा सिंह का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-23 स्पिनर विशेष शिविर के लिए शिवा सिंह का चयन
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
अंडर-19 विश्वकप विजेता क्रिकेट टीम के सदस्य रहे शिवा सिंह का चयन अंडर-23 स्पिनर विशेष शिविर के लिए हुआ है। इसका आयोजन नेशनल क्रिकेट अकादमी की ओर से 23 से 27 जुलाई तक बंगलूरू में होगा। शिवा सिंह बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं। प्रतिभाग करने के लिए रविवार को शिवा सिंह मुरादाबाद से रवाना हो गए। पिता अजीत सिंह ने बताया कि इस शिविर में पूरे देश से सिर्फ छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिसमें उत्तर प्रदेश की ओर से वह अकेले हैं। शिविर में सुबह-शाम मैदान पर प्रशिक्षण प्राप्त करने के अलावा दिन में वीडियो के माध्यम से प्रदर्शन का आंकलन किया जाएगा। इससे खिलाड़ियों की कमियों और मजबूती पर विशेष कार्य करने में सहयोग मिलेगा। प्रशिक्षण में इंडिया टीम के वरिष्ठ सदस्य व विशेषज्ञ शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि सिर्फ स्पिनर के लिए ही शिविर होने की वजह से शिवा को खेल में सुधार लाने में बहुत फायदा होगा। बताया कि रणजी ट्राफी के लिए ट्रायल हो चुके हैं और 19 सितंबर से मैच शुरू हैं। टीम में खिलाड़ियों के नाम की घोषणा होना शेष है। अगले साल का आईपीएल में खेलना शिवा का मुख्य लक्ष्य है।