{"_id":"5d4dda9d8ebc3e6cb713d4db","slug":"51-shiv-sainik-arrested-gone-to-jalabhishek-city-news-mbd318110822","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल चढ़ाने जा रहे 51 शिव सैनिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल चढ़ाने जा रहे 51 शिव सैनिक गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो
जल चढ़ाने जा रहे 51 शिव सैनिक गिरफ्तार
- शिव सैनिकों को पुलिस लाइन में रखा गया, जमानत पर छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। संभल स्थित एक धार्मिक स्थल में जल चढ़ाने जा रहे शिव सेना (उत्तर प्रदेश) के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस और शिव सैनिकों के बीच काफी नोकझोंक हुई। पुलिस सभी को पुलिस लाइन ले गई जहां से बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।
शुक्रवार दोपहर शिव सैनिक डा. रामेश्वर दयाल तुरैहा और वरिष्ठ शिव सैनिक मनोज सैनी के नेतृत्व में शिवसैनिक संभल स्थित एक धार्मिक स्थल पर जल चढ़ाने जा रहे थे। इसकी भनक लगते ही सिविल पुलिस, जीआरपी और खुफिया तंत्र की टीम अलर्ट हो गई। रेलवे स्टेशन परिसर की घेराबंदी कर शिव सैनिकों को संभल जाने से रोक लिया। इस दौरान शिव सैनिकों ने सीओ कोतवाली राम सागर और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा और पुलिस के बीच काफी नोकझोंक हुई। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया और बस में बैठाकर पुलिस लाइन ले गए। यहां शरद कपूर, रविंद्र संघर्षी, योगेंद्र सिरोही, पुनीत देवल, तेजस चौहान मंजू राठौर, नेपाल सिंह, ममता गुप्ता, राम चंद्र मेहरा समेत अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कोतवाली सीओ राम सागर ने बताया कि 51 शिव सैनिकों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाया गया था। यहां से सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया है।