फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   51 new corona cases report in moradabad

51 नए केस,कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
51 new corona cases report in moradabad
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमित एक और वृद्ध महिला की मौत हो गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर महिला को साईं हास्पिटल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं जिले में 51 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें सरकारी लैब की जांच में 46, ट्रूनेट मशीन से चार और एंटीजन टेस्ट में एक मरीज पॉजिटिव पाया गया। जिले में पॉजिटिव केस की संख्या अब 10178 हो गई है।
विज्ञापन

शहर के जिगर कालोनी निवासी 60 वर्षीय महिला का कोरोना टेस्ट कराया गया था। जांच में वह पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद महिला को साईं हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाद में डाक्टरों की देखरेख में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 164 हो गई है। वहीं बुधवार को सरकारी लैब से आई रिपोर्ट में 46 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। ये मरीज शहर के विभिन्न मोहल्लों के हैं। इसके अलावा ट्रूनेट मशीन की जांच में चार लोग पॉजिटिव पाए गए। जबकि एंटीजन के हुए 1817 टेस्ट में सिर्फ एक मरीज संक्रमित पाया गया। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 10178 हो गई। इसमें 9185 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 846 है।
विज्ञापन

कोरोना मीटर
नए संक्रमित : 51
कुल संक्रमित : 10178
सक्रिय मरीज : 846
ठीक हुए मरीज : 9185
कोरोना मौत आज : 01
कोरोना मौत कुल : 164
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed