फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   500 cusecs of water released for Ganga Dussehra

Moradabad News: गंगा दशहरा के लिए 500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
500 cusecs of water released for Ganga Dussehra
मुरादाबाद। डीएम मानवेंद्र सिंह ने बताया कि गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 500 क्यूसेक पानी राम गंगा में छोड़ा गया है। आवश्यकता पड़ने पर और पानी छोड़ा जाएगा। नगर निगम के अधिकारी रामगंगा घाट की व्यवस्था घाट व्यवस्था दुरुस्त करेंगे।
विज्ञापन

पंचायत भवन में शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि त्योहार पर अमन कायम करना सभी की जिम्मेदारी है। बिजली और नगर निगम के अधिकारी त्योहारों की व्यवस्था को दुरुस्त रखेंगे। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर सड़क पर नमाज नहीं होगी। मस्जिदों में ही नमाज पढ़ी जाएगी। इस मामले में शासन से स्पष्ट निर्देश आया है। मुस्लिम समाज से जुड़े पहले की तरह इस बार भी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने अपर नगर आयुक्त को अभियान चलाकर नाली -नालों की सफाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसपी ट्रैफिक व एसपी सिटी आपस में बैठक कर समन्वय के साथ कार्य करेंगे। गंगा दशहरा पर जिन घाटों पर स्नान किया जाता है। वहां पर अपर आयुक्त को साफ- सफाई कराएगे। बैठक में एसएसपी हेमराज मीणा ने कहा कि कुर्बानी खुले में न होगी। इसको संबंधित विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर एडीएम सिटी ज्योति सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्यम मिश्रा, एसपी ट्रैफिक सुभाष चन्द गंगवार, अपर नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी, विभिन्न धर्मों से जुड़े लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article