{"_id":"60f875c88ebc3e6d86790185","slug":"50-percent-babus-of-health-department-will-have-to-be-relieved-today-city-news-mbd3965399117","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग के 50 फीसदी बाबुओं को आज करना होगा कार्यमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग के 50 फीसदी बाबुओं को आज करना होगा कार्यमुक्त
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग में महानिदेशालय के आदेश पर स्थानांतरित-समायोजित किए गए कार्मिकों को पांच दिन बाद भी कार्यभार से मुक्त नहीं किया गया है। इसके विरुद्ध शासन सख्त हो गया है। सीएमओ को तीन दिन में 50 फीसदी कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए थे। 19 जुलाई को दिए आदेश को अब तक अमल में नहीं लाया गया है। आज आदेश के पालन का आखिरी दिन है, 50 फीसदी लिपिकों को आज और शेष को 29 जुलाई तक कार्यमुक्त करना होगा।
महानिदेशालय ने 15 जून को मुरादाबाद जनपद के एडीओ ऑफिस, जिला अस्पताल, सीएमएस महिला और सीएमओ कार्यालय के 22 बाबुओं को स्थानांतरित और समायोजित करने के निर्देश दिए गए थे। इस आदेश के बाद बाबुओं ने सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इसकी वजह से 19 जुलाई को निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा ने पत्र भेजकर लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए स्थानीय व्यवस्था पर तत्काल कार्यमुक्त कर नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण किए जाने तथा प्रभार प्रमाण पत्र संबंधित अधिकारी व महानिदेशालय को भेजने के साथ ही मानव संपदा के माध्यम से ऑनलाइन कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण करने की कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने 50 फीसदी कर्मचारियों को तीन दिनों में कार्यमुक्त-कार्यभार ग्रहण करने और शेष कर्मचारियों को हर हाल में 29 जुलाई को कार्य मुक्त कर उनकी सूची उनके प्रभार प्रमाण पत्र के साथ निदेशालय में भेजने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि 50 फीसदी कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने की प्रक्रिया गुरुवार को पूरी की जाएगी। इस दौरान किसी भी कर्मचारी को किसी भी प्रकार का अवकाश नहीं दिया जाएगा।