फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   50 crore business expected on Janmashtami

जन्माष्टमी पर 50 करोड़ का कारोबार होने के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
50 crore business expected on Janmashtami
मुरादाबाद। जन्माष्टमी के त्योहार में अब तीन दिन का समय शेष रह गया है और बाजार भी पूरी तरह से तैयार है। ग्राहकों में भी त्योहार को मनाने के लिए जबदरस्त उत्साह है। कोरोना संक्रमण काल में लंबे समय से मायूस दुकानदारों को इस जन्माष्टमी से 50 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। दुकानदारों का कहना है कि लड्डू गोपाल की मूर्तियों की आस-पास के जनपदों में ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेशों में भी जबरदस्त मांग है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल की वजह से लंबे समय से बाजार मंदी की मार झेल रहा था। पिछले वर्ष भी संक्रमण काल के कारण त्योहार सादगी से मनाया गया था, लेकिन इस बार ग्राहकों ने बाजार का रुख किया है। दूसरे प्रदेशों से लड्डू गोपाल की खूब मांग है। स्थिति यह है कि अब दुकानदारों को माल की पूर्ति करने की जद्दोजहद करनी पड़ रही है। इसलिए अब दुकानदार मुरादाबाद में नक्काशी करवाने के बजाय अलीगढ़ से ही पूरी तरह से तैयार माल मंगवा रहे हैं, ताकि वह ग्राहकों को निर्धारित समय में ऑर्डर दे सकें। उनका कहना है कि बाजार में पांच सौ रुपये से 15 हजार रुपये तक के लड्डू गोपाल की सबसे ज्यादा मांग है।
विज्ञापन

वर्जन...
जन्माष्टमी के लिए बाजार में रौनक बढ़ रही है। लड्डू गोपाल की मूर्ति, पालना और सिंहासन लेने के लिए बजार ग्राहक बाजार में हैं। अब सुबह से ग्राहक आ जाते हैं और देर शाम तक खरीदारी कर रहे हैं। छत्र वाले सिंहासन, गोल घेरे में सिंहासन ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। अलीगढ़ से लड्डू गोपाल मंगवाकर यहीं नक्काशी करवा रहे हैं। सौ रुपये से दस हजार रुपये तक के लड्डू गोपाल हैं, लेकिन पांच सौ से 15 रुपये के लड्डू गोपाल की बिक्री ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश अग्रवाल, मूर्ति विक्रेता।
अलीगढ़ और मथुरा से मूर्तियां मंगवा रहे हैं। लॉकडाउन के बाद से अब बाजार में उछाल है। संक्रमण की वजह से पहले बाजार के उछाल का अनुमान नहीं था। अब एकाएक मांग बढ़ गई है। जिसकी वजह से अलीगढ़ से माल की आपूर्ति में परेशानी आ रही है। उत्तराखंड, बरेली, रामपुर, संभल, इलाहाबाद, लखनऊ से ग्राहक आ रहे हैं। हमारे यहां दो इंच से लेकर 20 इंच तक की मूर्तियां हैं।

कशिश रस्तोगी, मूर्ति विक्रेता।
बाजार पर जलेसर, अलीगढ़ के लड्डू गोपाल हैं। ढलाई और नक्काशी अलीगढ़ में करवाकर मंगवा रहे हैं। लड्डू गोपाल नक्काशी में बढ़िया आंखें, कान, नाक के छेद, मालाओं का डिजाइन सब वहीं से बनवा रहे हैं। लड्डू गोपाल बिल्कुल पीतल की पॉलिश में सबसे ज्यादा बिकते हैं। लखनऊ, दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड के लिए माल ज्यादा जा रहा है। ट्रेन के बजाय ट्रांसपोर्ट से माल भेजते हैं, ताकि समय से ग्राहकों को मिल जाए।
अभिषेक अग्रवाल, मूर्ति विक्रेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed