{"_id":"5ed417538ebc3e905e2bc493","slug":"5-new-cases-of-corona-virus-in-moradabaad-city-news-mbd3509166186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में कोरोना संक्रमित पांच केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में कोरोना संक्रमित पांच केस मिले
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला अस्पताल के वार्ड ब्वॉय, रामपुर में तैनात पुलिस कर्मी और सेना से रिटायर्ड बुजुर्ग समेत पांच नए कोरोना पॉजिटिव आए हैं। आर्मी रिटायर्ड बुजुर्ग को नोएडा से मुरादाबाद रेफर किया गया है। वहीं, कोरोना पॉजिटिव चार मरीजों को टीएमयू में और एक युवक को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच नए केस के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 229 पहुंच गई है।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि रविवार को केजीएयू से 169 लोगों की रिपोर्ट जारी हुई। इनमें 166 की सैंपल निगेटिव और ठाकुरद्वारा के एक प्रवासी की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में तैनात 51 साल का वार्ड ब्वॉय पॉजिटिव आया है। वार्ड ब्वॉय एक महीने से इमरजेंसी वार्ड में रात्रि ड्यूटी कर रहा था। 24 मई की रात को करीब दो बजे चक्कर की मिलक निवासी एक मरीज को गंभीर हालत में अस्पताल में वार्ड में भर्ती किया गया था। मरीज को सांस लेने में परेशानी थी। 25 मई की सुबह करीब पांच बजे मरीज की मौत हो गई। वार्ड ब्वॉय ने शव को वार्ड से वाहन तक शिफ्ट करने में परिवारजनों की मदद की थी। मृतक कोरोना आशंकित था, लिहाजा 29 मई को वार्ड ब्वॉय का सैंपल कराया गया था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वार्ड ब्वॉय के परिवार के सदस्यों और उसके साथ ड्यूटी करने वाले स्टाफ के सैंपल कराए जाएंगे। वार्ड ब्वॉय अस्पताल परिसर में रहता है। परिवार में पत्नी के अलावा बेटी, बेटा, बहू और पोता है। जबकि 24 मई की रात्रि ड्यूटी में उसके साथ दो नर्स, एक सफाई कर्मी था। एहतियातन सभी के सैंपल लिए जाएंगे।
वहीं, एक कालोनी निवासी 53 साल का पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव आया है। पुलिस कर्मी रामपुर में सर्विलांस टीम में तैनात है। मुरादाबाद से रामपुर आता-जाता है। करीब एक सप्ताह से वह बुखार और जुकाम से पीड़ित था। 29 मई को पुलिस कर्मी का सैंपल कराया गया था, जो पॉजिटिव आया है। पुलिस कर्मी के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक भतीजा साथ में रहता है। पुलिस कर्मी शुगर की बीमारी से पीड़ित भी है।
विज्ञापन
इसके अलावा बुद्धि विहार निवासी 64 साल के बुजुर्ग भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। बुजुर्ग आर्मी के बाद बैंक की नौकरी से रिटायर्ड हो चुके हैं। बुजुर्ग अलीगढ़ में अपने पैतृक गांव में रह रहे थे। बुखार की शिकायत के बाद 28 मई को अलीगढ़ से उन्हें नोएडा भर्ती कराया गया। नोएडा में उनका सैंपल कोरोना पॉजिटिव आया है। नोएडा से बुजुर्ग अपने गृह जनपद मुरादाबाद रेफर होने पर रविवार सुबह पांच बजे टीएमयू में भर्ती कराया गया है।
उधर, काशीपुर तिराहा चक बेगमपुर निवासी 31 वर्षीय युवक का सैंपल पॉजिटिव निकला है। युवक की पत्नी की डिलीवरी होनी है। इसलिए युवक बीते 15 दिनों से पत्नी के साथ आशियाना कालोनी निवासी परिचित के यहां रह रहा था। युवक शनिवार को पत्नी के रूटीन चेकअप करने वाले के लिए एक निजी नर्सिंग होम गया था। चिकित्सकों की सलाह पर युवक ने पत्नी, अपना और अपनी मां का सैंपल करवाया। रविवार की देर शाम को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि, उसकी मां और पत्नी की रिपोर्ट अभी प्रतीक्षारत है। युवक को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, 84 घंटा मंदिर नवाबपुरा निवासी महिला कोरोना संक्रमित निकली है।