फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   46 people honored with Karmaveer and Shramveer awards

Moradabad News: 46 लोगों को कर्मवीर और श्रमवीर सम्मान से नवाजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
46 people honored with Karmaveer and Shramveer awards
मुरादाबाद। शहर के 46 लोगों को कर्मवीर और श्रमवीर सम्मान से नवाजा गया है। सम्मानित होने वालों में चिकित्सक, पुलिसकर्मी, नर्स और मातृशक्तियां शामिल हैं। चैरिटेबल ट्रस्ट आओ हाथ बढ़ाएं-एक पहल मदद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शेफाली सिंह चौहान ने सभी को सम्मानित किया। ट्रस्ट की ओर से खेलो इंडिया में पहुंचने वाली रोनी को गोद लेने की भी घोषणा की गई। ट्रस्ट की अध्यक्ष गीतांजलि पांडेय के अनुसार अबतक 45 बच्चों को ट्रस्ट गोद ले चुका है।
विज्ञापन

खुशहालपुर स्थित एक फॉर्म हाउस पर आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले सीमा पर बलिदानी जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद मातृशक्ति के रूप में मंजू सिंह, अनामिका त्रिपाठी, पायल मल्होत्रा और डॉ. पूनम गुप्ता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के संरक्षक राजेश रस्तोगी और करणवीर सिंह ने आगे की योजनाओं की जानकारी दी। संचालन मोहित जैन ने किया। कार्यक्रम में परिवर्तन दी चेंज, सोशल फाउंडेशन, सीता रसोई, उम्मीद, श्रीजी फाउंडेशन, माउंटेनियर रवि कुमार फाउंडेशन, वर्क फाउंडेशन, सर्व समाज आप सब की रसोई, अल्फाज और जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन आदि संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉ. राहुल जायसवाल, डॉ. एसपी गुप्ता, डॉ. सीपी सिंह, पुलिसकर्मियों में उप निरीक्षक अनुज कुमार (थाना सिविल लाइंस), लोकेश कुमार (मुगलपुरा), विवेक कुमार (नागफनी), आकाश (मूंढापांडे), आदि को कर्मवीर सम्मान मिला। इसी तरह नर्स में अंशिका, रुचि, रूबी, सोनिया, सुसाना व संगीता, जायके में अतुल गुप्ता (स्वीस्ट्स), विशाल कुमार (मूंग दाल) आदि को श्रमवीर सम्मान से सम्मानित किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed