{"_id":"6064d0e48ebc3ecabd525134","slug":"45-above-person-take-corona-vaccine-today-city-news-mbd384805052","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 पार तो आज से आप भी टीके के हकदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 पार तो आज से आप भी टीके के हकदार
विज्ञापन
मुरादाबाद। अगर आपकी उम्र 45 साल या उससे अधिक है तो आप आज से कोरोना से बचाव के लिए लगाए जा रहे टीके के हकदार हैं। जिला और महिला अस्पताल समेत 19 केंद्रों पर गुरुवार को 45 पार हर किसी को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी। जनगणना वर्ष 2011 के मुताबिक इसका लाभ साढ़े चार लाख लोग उठा सकते हैं।
कोरोना टीकाकारण अभियान के पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया गया। दूसरे चरण में अभी तक 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 45 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों को टीका लगाया जा रहा था। लेकिन गुरुवार से 45 पार हर किसी को कोराना वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। इसके लिए जिले में 19 केंद्र बनाए गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि जिले में पर्याप्त टीकाकरण हो जाए तो कोरोना का फैलाव रुक सकता है। एक अप्रैल से 45 वर्ष और इससे ऊपर के सभी लोग टीकाकरण करा सकते हैं। जिले के 19 केंद्रों पर गुरुवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया जाएगा। सुबह नौ बजे से 11 बजे तक प्री-रजिस्ट्रेशन करने वाले लाभार्थियों का टीकाकरण होगा। 11 बजे के बाद कोई भी लाभार्थी पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर टीकाकरण करवा सकता है।
शहरी क्षेत्र में यहां लगेगा टीका
- जिला पुरुष अस्पताल और महिला अस्पताल के अलावा अरबन पीएचसी फकीरपुरा, किसरौल, मझोला, मझोली, गाड़ीखाना, टाउनहॉल, आदर्श नगर, पीतल बस्ती, बरवालान में कोरोना से बचाव का टीका लगेगा।
विज्ञापन
देहात क्षेत्र यहां लगेगा टीका
- सीएचसी ठाकुरद्वारा, डिलारी, बिलारी, कुंदरकी, कांठ, मूंढापांडे, भोजपुर और पीएचसी ताजपुर में कोविड टीकाकरण के सत्र आयोजित होंगे
1 जनवरी 1977 से पहले जन्मे सभी लोग टीकाकारण के हकदार
मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण को लेकर जारी की गई नई गाइडलाइन के मुताबिक एक अप्रैल से 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके तहत 1 जनवरी 1977 से पहले जन्मे सभी लोगों को टीकाकारण अभियान में शामिल किया जाएगा। यह लोग कोविन पोर्टल पर पहले से ऑनलाइन पंजीकरण कराकर या टीकाकरण केंद्र पर तत्काल पंजीकरण कराकर कोरोना का टीका लगवा सकते हैं।