फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   44 new corona positive in moradabad

संक्रमित की मौत, पुलिस कर्मी की पत्नी समेत 44 नए पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
44 new corona positive in moradabad
मुरादाबाद। मंगलवार को कोरोना के 44 नए मरीज आए हैं। इनमें एमडीए के संक्रमित माली के परिवार के सात, ठेकेदार के परिवार के तीन सदस्यों के अलावा पुलिस कर्मी की पत्नी, लोको पायलट की बेटी भी शामिल हैं। पॉजिटिव रिपोर्ट आने से पहले ही एक संक्रमित अधेड़ की रविवार को मौत हो चुकी है। मृतक का अंतिम संस्कार भी हो गया। जिले में 44 नए मरीजों के साथ संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 798 और मृतकों की संख्या 31 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि मंगलवार को केजीएमयू से 44 संक्रमित लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इनमें कंजरी सराय निवासी 52 साल के अधेड़ की पॉजिटिव रिपोर्ट आने से पहले रविवार को मौत हो चुकी है। अधेड़ बंगला गांव स्थित एक पीतल कारखाने में काम करता था। सांस लेने में परेशानी होने पर शनिवार को उन्हें विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को ही सैंपल हुआ और रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। अस्पताल से शव सुपुर्द होने पर परिजनों ने रविवार को ही लोकोशेड स्थित शमशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नया गांव मऊ निवासी एमडीए के संक्रमित माली के परिवार में 48 वर्षीय पत्नी, 17 साल की बेटी, 24 साल की बहू, 24, 26, 20 और 22 साल का बेटा भी संक्रमित आया है। माली हफ्ते भर पहले पॉजिटिव आया है। माली के पड़ोसी 10 साल का बच्चा और 38 साल का युवक भी संक्रमित आया है। युवक की हरथला में पंचर जोड़ने की दुकान है। कांशीराम नगर निवासी 35 वर्षीय रोडवेज चालक और नगर निगम की गाड़ी चलाने वाला 45 साल का व्यक्ति भी संक्रमित आया है। बिलारी सीएचसी में तैनात 31 वर्षीय आशा कोआर्डिनेटर और डिलारी स्वास्थ्य केंद्र में तैनात 55 वर्षीय डाक्टर पॉजिटिव आया है। डाक्टर सूर्य नगर और कोआर्डिनेटर बिलारी में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाजपत नगर निवासी 24 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है। युवक कोरियर पहुंचाने का काम करता है। गांधी नगर में उसका कार्यालय है। युवक की 52 वर्षीय मां भी पॉजिटिव आई है। युवक के घर के सामने चार दिन पहले एक संक्रमित आया था। स्वास्थ्य विभाग ने युवक के परिवार समेत आसपास के लोगों के सैंपल कराए थे। प्रेम नगर निवासी 41 वर्षीय युवक भी संक्रमित आया है। युवक कपड़े की दुकान में काम करता है। प्रेम नगर की ही 30 वर्षीय महिला और उसका तीन साल का भतीजा भी संक्रमित है। महिला के घर में रेलवे कर्मी किराये पर रहता था और कर्मी चार दिन पहले पॉजिटिव आया था। साईं अस्पताल का 21 वर्षीय सुरक्षा गार्ड संक्रमित आया है। अस्पताल के कई कर्मी पहले पॉजिटिव आ चुके हैं। एहतियातन सुरक्षा गार्ड का भी सैंपल कराया गया था।
नैनीताल जिले के रामनगर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग भी पॉजिटिव आए हैं। बुजुर्ग का कांठ रोड स्थित कॉसमॉस अस्पताल में हार्ट का इलाज हुआ था। बुजुर्ग अपना रुटीन चेक अप कराने आया था और इसी दौरान रैंडम सैंपल किया गया। सैंपल देने के बाद बुजुर्ग रामनगर चला गया और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लाइनपार रामलीला ग्राउंड के पास रहने वाले प्रापर्टी डीलर की 54 वर्षीय पत्नी और बंगला गांव निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग भी पॉजिटिव हैं। बुजुर्ग को सांस लेने में परेशानी थी। सीओ कटघर के संक्रमित हमराह पुलिस कर्मी की 28 वर्षीय पत्नी भी पॉजिटिव है। पुलिस कर्मी मिलन विहार में रहता है।

साईं गार्डन निवासी संक्रमित ठेकेदार की 54 वर्षीय पत्नी, 35 वर्षीय भाई, 25 और 27 वर्षीय बेटे पॉजिटिव आए हैं। ठेकेदार तीन दिन पहले ही संक्रमित आया है। गुड़िया मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय दुकानदार और रामपुर निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित हैं। बुजुर्ग निमोनिया की शिकायत पर कॉसमॉस में भर्ती हुआ था। जबकि दुकानदार को बुखार आया था। गायत्री नगर निवासी लोको पायलट की 15 साल की बेटी संक्रमित आई है। आठ जुलाई को लोको पायलट का किरायेदार संक्रमित आया था। प्रेम नगर निवासी 30 वर्षीय युवक, ठाकुरद्वारा निवासी 22 वर्षीय युवक भी संक्रमित हैं और 60 वर्षीय पॉजिटिव बुजुर्ग अलीगढ़ से मुरादाबाद रेफर हुए हैं। देर रात चार पॉजिटिव और आए। इसमें से एक ट्रू नेट मशीन से और तीन निजी लैब से आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed