फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बोर्ड ने की बेटियों पर अंकों की बरसात

बोर्ड ने की बेटियों पर अंकों की बरसात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड ने की बेटियों पर अंकों की बरसात
मुरादाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को दसवीं के परिणाम जारी कर दिए, जिसमें बेटियों पर अंकों की बरसात हुई। पहले स्थान पर एक छात्रा के अलावा तीसरे स्थान पर दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से बाजी मारी, जबकि दूसरा स्थान एक छात्र के नाम गया। सेंट मैरी स्कूल की शिवांशी अरोरा ने जिले में सबसे अधिक 495 अंक पाकर पहला स्थान हासिल किया। टॉप टेन की 38 विद्यार्थियों की सूची में 18 छात्राओं को जगह मिली। दोपहर बाद अचानक परिणाम जारी होने से विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

गत वर्ष बोर्ड की ओर से 10 सीजीपीए व्यवस्था को समाप्त कर अंक देने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसकी वजह से विद्यार्थियों में एक-एक अंक के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। जिले की टॉप टेन में सबसे अधिक दस विद्यार्थी 486 अंक प्राप्त कर दसवें स्थान पर रहे। पहले पर 495 और दूसरे पर 494 अंक के साथ छात्रा और छात्र ने अकेले-अकेले स्थान बनाया। विद्यार्थियों का कहना है कि अंकों की व्यवस्था ज्यादा पारदर्शी है। इससे खुद के सही आंकलन में आसानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed