फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   औषधि केंद्र पर ढकी पीएम मोदी की फोटो, ब्लड बैंक की वैन पर चस्पा

औषधि केंद्र पर ढकी पीएम मोदी की फोटो, ब्लड बैंक की वैन पर चस्पा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
औषधि केंद्र पर ढकी पीएम मोदी की फोटो, ब्लड बैंक की वैन पर चस्पा
मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होेते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों के होर्डिंग एवं पोस्टर हटाए जाने शुरू हो गए हैं। नगर निगम एवं जिला प्रशासन ने अधिकतर सरकारी कार्यालय परिसर एवं सार्वजनिक जगहों पर सरकार के विकास कार्यों एवं उपलब्धियों से संबंधित होर्डिंग हटा दिए हैं। जिला अस्पताल ब्लड कलेक्शन एवं ट्रांसपोर्टेशन वैन पर अभी भी में प्रधानमंत्री मोदी की फोटो लगी है। हालांकि, जन औषधि केंद्र के बाहर लगे होर्डिंग बोर्ड पर पीएम मोदी की फोटो को ढक दिया है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता का कड़ाई से पालन करवाने के निर्देश दिए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय ने इसके लिए टीम गठित की हैं। टीमें नियमित शहर में घूम रही हैं। केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग, बैनर एवं पोस्टरों को हटा रही हैं। जिला अस्पताल परिसर में भी आयुष्मान कियोस्क, जन औषधि केंद्र के अलावा कई जगहों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकारी की उपलब्धियों के होर्डिंग और पोस्टर लगे थे। अस्पताल प्रशासन ने पोस्टरों को हटा दिया और होर्डिंग पर प्रधानमंत्री मोदी की फोटो को ढक दिया है। लेकिन अस्पताल परिसर में ही ब्लड बैंक के बाहर खड़ी ब्लड कलेक्शन एवं ट्रांसपोर्टेशन वैन पर अभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की फोटो चस्पा है। अस्पताल प्रशासन की नजर अभी तक इसमें नहीं पड़ी है।
विज्ञापन


- आचार संहिता लागू होते ही अस्पताल परिसर में सभी जगहों से मोदी सरकार की उपलब्धियों से संबंधित होर्डिंग ढक और हटा दिए हैं। ब्लड बैंक की वैन से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो हटवाई जाएगी। - डा. राजेंद्र कुमार, चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed