फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जर्मनी में चमक बिखेर रहा मुरादाबाद का पीतल

जर्मनी में चमक बिखेर रहा मुरादाबाद का पीतल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
जर्मनी में चमक बिखेर रहा मुरादाबाद का पीतल
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पहली बार भारत की साझेदारी में जर्मनी में फ्रैंकफुर्ट में एम्बियंते फेयर शुरू हो गया है। इसमें देश के करीब 517 निर्यातक हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें 150 अकेले मुरादाबाद से हैं। साझीदार देश होने की वजह से फेयर में भारतीय स्टॉल्स को खास तरजीह दी गई है। जर्मनी में भारत की महावाणिज्य दूत प्रतिभा पारकर, ईपीसीएच के अध्यक्ष ओपी प्रहलादका और महानिदेशक राकेश कुमार ने शुक्रवार को फेयर में भारतीय स्टॉल्स का भ्रमण कर निर्यातकों का हौसला बढ़ाया।

ईपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार ने कहा कि एक साल पहले फ्रैंकफुर्ट में एम्बियंते 2018 के आखिरी दिन एक समारोह में एम्बियंते 2019 के लिए भारत को साझीदार देश बनाने की घोषणा हुई थी। उन्होंने कहा कि जापान के बाद भारत इस शो का साझीदार बनने वाला दूसरा एशियाई देश बन गया है। हर साल फरवरी महीने में फ्रैंकफुर्ट में आयोजित होने वाले एम्बियंते फेयर में नए उत्पादों, नए प्रचलनों और नई खोजों को प्रस्तुत किया जाता है। मेले में 80 से अधिक देशों के 4500 से अधिक निर्यातक अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। मेले में हाउसवेयर, डेकोरेटिव्स, होम फर्निशिंग, फैशन एक्सेसरीज, क्रिसमस डेकोरेशन और लकड़ी के हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन किया जाता है। ईपीसीएच के महानिदेशक ने बताया कि इस बार एम्बियंते फेयर में भारत की 517 कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed