फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   एमआर टीकाकरण: आज खत्म होगी मियाद

एमआर टीकाकरण: आज खत्म होगी मियाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
एमआर टीकाकरण: आज खत्म होगी मियाद
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिले में मीजल्स रुबेला (एमआर) टीकाकरण का लक्ष्य शत प्रतिशत पूरा कराने की आज आखिरी दिन है। एनएचएम के संविदा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से टीकाकरण की रफ्तार थम गई है। स्वास्थ्य विभाग ने विवेकानंद नर्सिंग कालेज की छात्राओं को टीकाकरण अभियान में लगा दिया है। इसके बाद भी टीकाकरण 82.8 फीसदी ही हो सका है।
एमआर टीकाकरण में मुरादाबाद प्रदेश में सबसे पिछड़े जिलों में शामिल है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को शुरुआत में अभिभावकों का विरोध झेलना पड़ा। स्कूल एवं मदरसा प्रबंधनों ने भी टीकाकरण कराने से हाथ खींच लिए। प्रशासन ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की जागरूकता टीमें बनाकर अभियान चलाया। जिले में 1196345 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य है। लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण की रफ्तार धीमी होने पर जिलाधिकारी ने अभियान की समीक्षा कर स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग को 31 जनवरी तक शत प्रतिशत टीकाकरण कराने का अल्टीमेटम दिया था। ठीक इसके बाद एनएचएम के संविदा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल से टीकाकरण अभियान पूरी तरह बाधित हो गया। टीकाकरण अभियान में संविदा की एएनएम ही शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था कर विवेकानंद नर्सिंग कालेज में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को लगाया है। टीकाकरण में पिछड़े स्कूलों और मदरसों में छात्राएं टीकाकरण करवा रही हैं। इसके बाद भी शत प्रतिशत सफलता नहीं मिल रही है। अभिभाव बच्चों को स्कूल ही नहीं भेज रहे हैं। इससे टीमों को वापस लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को एक स्कूल में टीकाकरण के दौरान अभिभावकों ने विरोध भी किया। 30 जनवरी तक जिले में 82.8 फीसदी टीकाकरण हुआ है। इसमें शहरी क्षेत्र में 63.2 फीसदी और ग्रामीण इलाकों में 89.7 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10वें दिन भी धरना जारी
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों का सीएमओ कार्यालय पर धरना 10वें दिन बुधवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कहा कि चार सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि आशाओं का मानदेय 10 हजार रुपये निश्चित किया जाए और आउट सोर्सिंग बंद की जाए। कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन दिया और मृतक आश्रित को नौकरी दी जाए। धरने पर चंचल सिंह, बीना, कल्पना, डॉ अब्दुल रब, प्रमोद कुमार, वंदना, गौरव, रजनी सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विमल शर्मा, अमित मौर्य, रहमत, चंद्रशेखर शर्मा समेत कई कर्मी मौजूद रहे। अध्यक्षता रघुवीर सिंह और संचालन डा. मो जावेद ने किया।

लखनऊ में धरने पर बैठे मुरादाबाद के कर्मी
मुरादाबाद। नेशनल हेल्थ मिशन के संविदा कर्मियों ने लखनऊ स्थित ईको गार्डन पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया है। मुरादाबाद जिले से दर्जनों कर्मचारी धरने पर शामिल हुए हैं। महामंत्री विपिन भट्ट ने बताया कि लखनऊ में प्रदेशभर से कर्मी जुटे हैं। प्रदेश कार्यकारिणी ने मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया है।


अस्पतालों में व्यवस्थाएं बाधित
संविदा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं बाधित होने से मरीज परेशान हैं। प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण, दवा वितरण, जांचें और ओपीडी बाधित है। मरीजों को जिला एवं महिला अस्पताल आना पड़ रहा है। इससे जिला अस्पताल में मरीजों का दबाव काफी अधिक बढ़ गया है। जिला अस्पताल में भी टीबी एवं शुगर की जांचों के अलावा काउंसलिंग सेंटर बंद पड़े हैं। लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed