{"_id":"5c4a26b7bdec22281746ec70","slug":"41548363447-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमआर टीकाकरण की सुस्त चाल पर फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमआर टीकाकरण की सुस्त चाल पर फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मीजल्स रुबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान में मुरादाबाद जिला प्रदेश में पिछड़ने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई है। अभियान की समीक्षा करते हुए डीएम ने बेसिक शिक्षा विभाग और अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सभी जोन और ब्लाकों में टीकाकरण लक्ष्य के सापेक्ष काफी कम है।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने डिस्ट्रिक्ट कोर ग्रुप और ब्लाक कोर ग्रुप की बैठकें नहीं कराए जाने पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सीएमओ से बिलारी और मुरादाबाद में टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। अर्बन क्षेत्र में टीकाकरण अभियान में लगे कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने की शिकायत पर डीएम ने संबंधित विभागों के अफसरों को फटकार लगाई। कहा कि तत्काल वेतन भुगतान किया जाए।
जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का माप अप राउंड के क्रियान्वयन की समीक्षा भी की। एक मार्च से माप अप राउंड चलाया जाएगा। जिला समन्वयक ने कहा कि 25 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस है। इसमें एक साल से 19 साल की उम्र के बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। एक मार्च को छूटे बच्चों को दवा दी जाएगी। सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूल और मदरसों में शिक्षा लेने वाले बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। जिलाधिकारी ने समन्वयक से अभियान का माइक्रो प्लान तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी विभागों से समन्वय स्थापित किया जाए। डीएम ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, बाल विकास विभाग को इसमें सहयोग करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ मृदुल चौधरी, सीएमओ डा. विनीता अग्निहोत्री, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रणवीर सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, बीएसए समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में गिरी ओपीडी और आईपीडी संख्या
मुरादाबाद। मुख्य विकास अधिकारी मृदुल चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत ओपीडी, आईपीडी, नियमित टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा, एमआरसी, परिवार कल्याण, आकस्मिक चिकित्सा परिवहन, नियमित टीकाकरण, बाल स्वास्थ्य, राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण, कुष्ठ निवारण और राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रमों की समीक्षा की।
जिला अस्पताल में ओपीडी और आईपीडी में पिछले साल की तुलना में गिरावट आने पर सीडीओ ने स्वास्थ्य अधिकारियों का जवाब तलब किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं ठीक नहीं होने से मरीजों का भरोसा उठ रहा है, जिससे मरीजों की संख्या में कर्मी आ रही है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना में कांठ की स्थिति खराब होने और जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थियों को चिह्नित कर उनका भुगतान करने के निर्देश दिए। एनआरसी ठाकुरद्वारा, बिलारी और ताजपुर की स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। परिवार कल्याण में 190 लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 14 मामले आने पर इसमें जागरूकता लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीएमओ, एसीएमओ, बीएसए समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।