फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भूटान में पदक की दावेदारी करेगा अभि

भूटान में पदक की दावेदारी करेगा अभि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
भूटान में पदक की दावेदारी करेगा अभि
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भूटान में होने वाली चौथी साउथ एशियन ग्रैप्लिंग (कुश्ती का ही दूसरा रूप) चैंपियनशिप में पदक के लिए मुरादाबाद का खिलाड़ी अभि गोयल भी भागीदारी करेगा। शानदार प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन राष्ट्रीय टीम में हुआ है। साथ ही स्टेडियम की कुश्ती कोच अंजलि सेन गौतम भी सहायक कोच के तौर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। अभि ने बताया कि पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना ही प्रमुख लक्ष्य है।

भूटान में पांच और छह जनवरी को चौथी साउथ एशियन ग्रैप्लिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। देश की ओर से विभिन्न प्रदेशों के करीब दस खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं, जिसमें पाकबड़ा के माता वाली मिलक निवासी और हिंदू कालेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र अभि 69 किग्रा वर्ग में प्रतिभाग कर रहा है। अभि ने बताया कि उसने करीब चार वर्ष पहले पहलवानी शुरू की थी। गत वर्ष उसने मई में नासिक में ग्रैप्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित जूनियर नेशनल टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता था और अगस्त माह में रोहतक में हुई सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। इसके अलावा पिछले वर्ष ही आजमगढ़ में खेल विभाग की ओर से हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। अभि ने बताया कि वह पाकबड़ा से प्रतिदिन स्टेडियम आकर अभ्यास करता है। प्रशिक्षक अंजलि सेन गौतम ने बताया कि खिलाड़ियों को दूसरे देश का अटैक और डिफेंस करने का तरीका वीडियो के माध्यम से दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed