{"_id":"5c2141bcbdec2256b73eec68","slug":"41545683388-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे और कोहरे से लड़खड़ाया ट्रेनों का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे और कोहरे से लड़खड़ाया ट्रेनों का समय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
हरदोई रेल हादसा और कोहरे की वजह से ट्रेनों का समय गड़बड़ा गया। जिससे ट्रेनें बदले रेल मार्ग से चलाई गईं तो वह घंटों विलंब से पहुंचीं। ट्रेनों की लेट लतीफी के कारण मुसाफिरों ने खासी परेशानियां झेलीं। शनिवार शाम साढे़ चार बजे हरदोई के बघौली में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इसके बाद 42 घंटे तक लखनऊ दिल्ली रेल मार्ग बाधित रहा। जिससे ट्रेनों को बदले मार्ग से चला गया था। इसके अलावा कोहरे ने भी ट्रेनों की रफ्तार थमी। कोहरे और हादसे की वजह से पुरबिया एक्सप्रेस साढे़ चार घंटे, अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस 23 घंटे, दून एक्सप्रेस 18 घंटे 30 मिनट, जम्मूतवी एक्सप्रेस दो घंटे, गरीब रथ एक्सप्रेस दस घंटे, गंगा सतलुज एक्सप्रेस पंद्रह घंटे, अमृतसर कोलकाता एक्सप्रेस सात घंटे 53 मिनट विलंब से पहुंचीं। इसके अलावा अन्य गाड़ियां भी देरी से चलीं। जिससे यात्रियों को परेशानियां उठाईं। यात्री ठंड में ट्रेनों के इंतजार में स्टेशनों पर ठिठुरते रहे।
रोडवेज की बसों में बढ़ी भीड़
मुरादाबाद। हरदोई हादसे की वजह से ट्रेनों का संचालन लड़खड़ाया तो यात्रियों ने रोडवेज बसों की ओर रुख लिया। जिससे बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई। इसके बाद रोडवेज निगम ने दिल्ली, लखनऊ की ओर बसों की संख्या बढ़ा दी। इसके अलावा रोडवेज बस अड्डे पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया। दिल्ली से यात्रियों को लाने के लिए वहां दिल्ली में भी स्टाफ की तैनाती की गई।