फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शहर में जाम और अतिक्रमण को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

अमरोहा में जाम और अतिक्रमण को लेकर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश

Thu, 08 Nov 2018 05:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Thu, 08 Nov 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
शहर में जाम और अतिक्रमण को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
अमरोहा
डीएम हेमंत कुमार ने त्योहारों के मद्देनजर जिले के लोगों को सुगम संचरण के लिए विभिन्न विभागों को गाइडलाइन जारी की है। उन्होंने मुख्य बाजार, सर्राफा बाजार, बर्तन बाजार, मिठाई की दुकानें और कपड़ा बाजार की दुकानों का चिंहीकरण कर यह सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


ऐसे स्थानों पर दुकानदार व्यापारी अपनी दुकानों को आगे बढ़ाकर अतिक्रमण न करने पाए। बाजारों के आस-पास पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण कर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई जाए। चौराहों- तंग गलियों और सड़कों पर पार्किंग निषेध रहेगी। यदि जरूरत होगी तब ट्रैफिक का रूट डायवर्ट भी किया जाएगा। दीपावली के त्यौहार पर अधिकृत आतिशबाजी के दुकानों, स्थलों पर लगाई गईं दुकानों से ही आतिशबाजी खरीदनी होगी।
विज्ञापन


जिन स्थानों या प्रमुख बाजारों, मार्गों पर जनता का अधिक आवागमन बना रहता है, ऐसे स्थानों को पब्लिक एडे्रस सिस्टम की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी पर कार्यरत पुलिस और प्रशासन के वाहनों में लाउड हेलर लगे रहेंगे। बाजारों में टैंपो, ई-रिक्शा आदि नहीं चलेंगे। शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। डीएम ने समस्त अधिशासी अधिकारियों और विद्युत विभाग को निर्देशित किया है कि जिन मार्गों पर स्ट्रीट लाईट्स खराब हैं, उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed