फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   संसद घेराव में मुरादाबाद से कूच करेंगे सैकड़ों कर्मी

संसद घेराव में मुरादाबाद से कूच करेंगे सैकड़ों कर्मी

Mon, 05 Nov 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
संसद घेराव में मुरादाबाद से कूच करेंगे सैकड़ों कर्मी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में अटेवा पेंशन बचाओ मंच के आह्वान पर 28 नवंबर को मुरादाबाद से भी सैकड़ों कर्मचारी दिल्ली कूच करेंगे। संसद घेराव की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं। अटेवा मुरादाबाद मंच की ओर से ब्लाक स्तर पर विभागीय कर्मचारियों को एकजुट करने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। कर्मचारी ट्रेनों और बसों में भरकर 28 नवंबर की तड़के दिल्ली के लिए कूच करेेंगे।
मंच के आह्वान पर रविवार को आंबेडकर नगर पार्क में दिल्ली कूच की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गौतम ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों की बुढ़ापे की लाठी है। कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा थी। सरकार ने इसे खत्म कर नई पेंशन व्यवस्था लागू कर दी है। नई पेंशन कर्मचारियों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपना अधिकार लेकर रहेंगे।
विज्ञापन

महामंत्री सैयद अफजाल ने कहा कि 28 नवंबर की तैयारियाें के लिए जिम्मेदारी सौंप दी गई है। ब्लाक स्तर पर टीमें बनाई जा रही हैं। टीमें सभी विभागों के कर्मचारी संगठनों से समर्थन जुटा रही हैं। अधिकतर कर्मचारी संगठन पुरानी पेंशन बहाली के लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को पूरे प्रदेश से कर्मचारी दिल्ली संसद घेराव में शामिल होंगे। मुरादाबाद से एक हजार से अधिक कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना है। एक हजार कर्मचारियों के हिसाब से बसों की व्यवस्था कराई जा रही है। 28 नवंबर की सुबह कर्मचारी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बैठक में गौतम सिंह, रितेश चौधरी, निश्चल भटनागर , शिव कुमार, हेमंत चौधरी, साजिद अली और अकबर हुसैन समेत कई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed