{"_id":"5bde1575bdec2204de740d6c","slug":"41541281141-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता बनकर रह गई ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता बनकर रह गई ट्रायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Sun, 04 Nov 2018 03:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनकपुर स्टेडियम में शनिवार को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय पुरुष हॉकी प्रतियोगिता टीमों की कमी की वजह से सिर्फ चयन प्रतियोगिता बन कर रह गई। तीन कालेज की टीम और 13 कालेज के खिलाड़ियों में से चयनकर्ताओं ने प्रदर्शन के आधार पर विश्वविद्यालय टीम का गठन किया।
हिंदू कालेज की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध 16 कालेजों के खिलाड़ी प्रतिभाग करने के लिए पहुंचे थे। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. केसी गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। सचिव डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता के लिए कम से कम पांच टीमों का प्रतिभाग करना आवश्यक है।
राजकीय रजा कालेज रामपुर, जीएफ कालेज शाहजहांपुर, बरेली कालेज बरेली से ही टीम आई थी। 17 नवंबर से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ़ में होने वाली नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए 18 श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
तीन टीम के अलावा शेष 13 कालेजों के खिलाड़ियों की एक (मिक्स्ड) टीम बनाकर लीग मैच कराए गए। रोमांचक मैचों में एक-एक गोल के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। विश्वविद्यालय विशेषज्ञ मोहम्मद वसीम खान, पर्यवेक्षक बलवीर सिंह के निर्देशन में मैच कराए गए। इस दौरान रंजीत राज, डॉ. आशुतोष सक्सेना, डॉ. आनंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।