{"_id":"5b942919867a557ed0490efb","slug":"41536436505-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाना में धूमधाम से निकली फूलडोल शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाना में धूमधाम से निकली फूलडोल शोभायात्रा
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंदरकी। थाना क्षेत्र के ग्राम हरियाना में वार्षिक फूलडोल शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में काली का खेलता स्वरूप, शिव-पार्वती औैर राधा-कृष्ण का नृत्य देखने के लिए ग्रामीणों की उमड़ी भीड़
शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, गणेश जी, मां काली, राम दरबार, कृष्ण-सुदामा, भारत माता आदिकी झांकियां शामिल रहीं। इस दौरान महाकाली का अखाड़ा और धार्मिक गीतों पर नृत्य लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। बीच-बीच में भक्त काली से नारियल और फल प्रसाद के रूप में कटवाते चल रहे थे। शोभायात्रा गांव में घूमने के बाद मदन स्वरूप इंटर कालेज के पास जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में डीजे और बैंड बाजे से निकल रही धार्मिक धुनों पर भक्त थिरकते चल रहे थे। वहीं मेले में पहुंचीं महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। मेले में बच्चों ने झूले का आनंद लिया। सुरक्षा व्यवस्था को पुलिसबल भी गश्त करता रहा। शोभायात्रा में विनोद, सुनील, राधे किशन आदि रहे।