फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आधा दर्जन ट्रेनें लेट पहुंची

आधा दर्जन ट्रेनें लेट पहुंची

Mon, 28 May 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
आधा दर्जन ट्रेनें लेट पहुंची
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रविवार को जनसेवा समेत आधा दर्जन ट्रेनें देरी से मुरादाबाद पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। अमृतसर से सहरसा चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे देरी से आई। धनबाद से फिरोजपुर चलने वाली गंगा सतलुज एक घंटे, जालंधर दरभंगा एक्सप्रेस चार घंटे, आनंद विहार दिल्ली से रकसोल चलने वाली सद्भावना एक्सप्रेस दो घंटे, बरेली से मुरादाबाद चलने वाली पेसेंजर भी एक घंटे देरी से पहुंची।

निलंबित आरोपियों के आज होंगे बयान
मुरादाबाद।
मालगाड़ी के सिग्नल पर दिल्ली फैजाबाद पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ाने के मामले में स्टेशन मास्टर समेत निलंबित चारों कर्मचारियों के सोमवार से बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। गठित टीम को 15 दिन में जांच रिपोर्ट सौंपनी है। शुक्रवार रात पद्मावत एक्सप्रेस दिल्ली से फैजाबाद जा रही थी। पद्मावत एक्सप्रेस रात साढ़े ग्यारह बजे लोधीपुर बिशनपुर स्टेशन पहुंची। मुरादाबाद से मालगाड़ी का सिग्नल दिया गया। जिसे लूप लाइन से भेजा जाना था। लोधीपुर के स्टेशन मास्टर मनीष शर्मा ने पद्मावत एक्सप्रेस को वहां से रवाना कर दिया। ट्रेन लूप लाइन में आकर खड़ी हो गई और यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। एडीआरएम शरद श्रीवास्तव ने पद्मावत एक्सप्रेस को बगैर सिग्नल 10 किमी दौड़ाने के मामले में लोधीपुर के स्टेशन मास्टर मनीष शर्मा समेत मुरादाबाद के स्टेशन मास्टर भूपेंद्र सिंह, गार्ड हर्ष श्रीवास्तव और पद्मावत एक्सप्रेस के चालक विनोद प्रसाद को निलंबित करते हुए जांच कमेटी गठित कर दी। जांच टीम सोमवार से आरोपियों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed