{"_id":"5f0e19598ebc3e63b66d55ec","slug":"41-exporter-notice-in-product-copy-city-news-mbd3558249200","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएचजीएफ वर्चुअल फेयर 2020: आइटम कॉपी करने के आरोप में 41 निर्यातकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएचजीएफ वर्चुअल फेयर 2020: आइटम कॉपी करने के आरोप में 41 निर्यातकों को नोटिस
विज्ञापन
41 exporter notice in product copy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। आईएचजीएफ वर्चुअल फेयर 2020 में मंगलवार को नया विवाद खड़ा हो गया। कुछ निर्यातकों ने आरोप लगा दिया कि उनके आइटम कॉपी कर दूसरे लोगों ने प्रदर्शित कर दिए। इस पर ऐसे 41 निर्यातकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है जिसमें 13 निर्यातक मुरादाबाद केशामिल हैं।
फेयर अध्यक्ष नीरज खन्ना के मुताबिक दूसरे दिन ही फेयर में काफी उत्साह रहा। हालांकि कुछ लोगों ने शिकायत की कि उनके प्रोडक्ट दूसरे लोगों ने उनके कैटलॉग से कापी कर लिए और अपने नाम से प्रदर्शित कर दिए। उनकी आपत्ति पर ऐसे लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। बुधवार को जवाब देने को कहा है। जवाब न देने की दशा में माना जाएगा कि आरोप सही है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कि 49 वां आईएचजीएफ वर्चुअल दिल्ली फेयर 2020 पहली बार वर्चुअल प्लेटफार्म पर आयोजित हो रहा है। इसमें मुरादाबाद के ही एक हजार निर्यातक शामिल हैं। इसके काफी सार्थक परिणाम आने की उम्मीद है।
मुरादाबाद के इन फर्मों को जारी किया गया है नोटिस
1. अहमद इंटरनेशनल मुगलपुरा
2. हमसा इंटरनेशनल मिलन विहार
3. एक्सोटिक इंडिया
4. लीला जी होम डेकोर लाकड़ी फाजलपुर
5. मैसर्स नार्दन स्टार इंटरनेशनल कांठ रोड
6. आरएच इंटरनेशनल रामपुर रोड
7. मेबा ब्रास करूला
8. मेटल डिजायनर्स लाकड़ी फाजल रोड
9. क्रोम इंपेक्स रामपुर रोड
10. आकांक्षा इंटरनेशनल लाकड़ी फाजलपुर
11. आर्टिजन इंपेक्स डिप्टी गंज
12. सलमान इंटरनेशनल
13 मेटल डिजायनर्स पीरगैब
बेहतर आर्डरों की आस, मुरादाबाद में तेज हुआ काम
इस फेयर के दूसरे दिन ही काफी सकारात्मक असर दिखा। तीन हजार से ज्यादा निर्यातक, बायर्स और बाइंग एजेंटों ने फेयर में शिरकत की। काफी इंक्वायरी आईं और माना जा रहा है कि इस फेयर में बेहतर कारोबार होने जा रहा है। इसका परिणाम यह है कि मुरादाबाद में काम तेज हो गया है। फर्मों ने हस्त शिल्पियों को काम दे दिया है और उन्होंने भी इसमें तेजी शुरू कर दी है। कारीगरों ने इस पर दिन रात मेहनत शुरू कर दी है।