फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   402 soldiers become part of UP police after taking special training to deal with disaster like Corona

कोरोना जैसी आपदा से निपटने को विशेष परीक्षण लेकर यूपी पुलिस का हिस्सा बने 403 सिपाही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
402 soldiers become part of UP police after taking special training to deal with disaster like Corona
मुरादाबाद। कोरोना जैसी आपदा से निपटने का विशेष प्रशिक्षण लेकर शुक्रवार सुबह 402 सिपाही उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन गए। कोविड 19 गाइड लाइन का पालन करते हुए नौवीं वाहिनीं, 23वीं वाहिनीं और 24वीं वाहिनीं पीएसी के मैदान में दीक्षांत परेड आयोजित की गईं। पीएसी कमांडेंट द्वारा पास आउट हुए सिपाहियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

पिछले साल कोरोना की पहली लहर के बाद से ही ट्रेनिंग सेंटरों में शासनादेश पहुंच गया था कि नए बैचों को कोरोना जैसी आपदा से निपटने के लिए भी विशेष ट्रेंड किया जाए। उस वक्त जो बैच चल रहे थे वो तो पास आउट होकर चले गए थे। सिपाहियों के नए बैच ट्रेनिंग सेंटरों में पहुंचे तो उन्हें अन्य प्रशिक्षण के साथ कोरोना आपदा से निपटने के लिए भी ट्रेंड किया गया। छह माह चले प्रशिक्षण में रंगरूटों को साइबर क्राइम, जंगल ट्रेनिंग, अपराध नियंत्रण, दंगा नियंत्रण, कानून व्यवस्था, विधि विज्ञान, घुड़सवारी, फायरिंग, बम निरोधक का विशेषज्ञों द्वारा कुशल प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही ये भी ट्रेनिंग दी गई कोरोना जैसी आपदा आ जाए तो उन्हें कैसे ड्यूटी को अंजाम देना है और लोगों की जिंदगी भी बचानी है। कई दिन से दीक्षांत परेड के लिए मैदानों को सजाया जा रहा था। शुक्रवार सुबह सिपाही की फुल वर्दी में रंगरूट मैदान में पहुंचे। कोरोना महामारी के चलते सभी रंगरूट मुंह पर मास्क लगाए थे दीक्षांत परेड के दौरान सोशल डिस्टेंस का भी पालन किया गया। 23वीं वाहिनीं पीएसी में कमांडेंट अतुल शर्मा द्वारा पास आउट हुए 149 सिपाहियों को शपथ दिलाई गई। इसी तरह 24वीं वाहिनीं पीएसी में भी कमांडेंट अतुल शर्मा द्वारा ही 100 सिपाहियों को शपथ दिलाई, जबकि नौवीं वाहिनीं पीएसी के मैदान में पास आउट हुए 153 सिपाहियों को कमांडेंट अशोक कुमार शुक्ला द्वारा सत्य निष्टा की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथियों सर्वांग सर्वोत्तम कैडेट और आउट डोर इंडोर में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को भी सम्मानित किया गया। सभी सिपाहियों को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में तैनात दे दी गई।
विज्ञापन

अभिषेक, विवेक और विनीत चुने गए सर्वांग सर्वोत्तम
मुरादाबाद। 23वीं वाहिनीं पीएसी में हुए कैडेटों में मुजफ्फरनगर जनपद के थाना खतौली निवासी विनीत पाल को सर्वांग सर्वोत्तम चुना गया। 24वीं वाहिनीं पीएसी में इंडोर और आउट डोर में शानदार प्रदर्शन करने वाले हापुड़ निवासी विवेक त्यागी को सर्वांग सर्वोत्तम घोषित किया गया, जबकि नौवीं वाहिनीं में शामली निवासी अभिषेक गिल सर्वांग सर्वोत्तम चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना को मात देकर पूरी की ट्रेनिंग
मुरादाबाद। ट्रेनिंग के दौरान दस रंगरूट कोरोना संक्रमित हो गए थे। जांच कराने पर इसकी पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें आइसोलेट कर दिया गया था। सेना नायक अशोक शुक्ला ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आए कैडेट बहुत जल्द ठीक हो गए और उन्होंने अपनी ट्रेनिंग भी पूरी कर ली। उनके खाने, गर्म पानी, दवाइयां और काढ़े का पूरा ध्यान रखा जा रहा था। बैरकों में रहकर भी कैडेट्स ने योग और व्यायाम किया। जिससे उन्हें कोरोना को मात देने में ताकत मिली।
कोरोना कॉल में प्रशिक्षण पूरा करना चुनौतीपूर्ण था
मुरादाबाद। सेनानायक ने बताया कि छह माह पहले प्रशिक्षण शुरू हुआ था। प्रशिक्षण के दौरान ही कोरोना की दूसरी लहर आ गई। जिससे प्रशिक्षण केंद्रों में भी इसका खौफ फैलने लगा था। ऐसे में ट्रेनिंग पूरी कराना चुनौती पूर्ण हो गया था। कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी बनाते हुए आउट डोर और इंडोर की ट्रेनिंग कराई गई।
थर्मल स्कैनिंग के बाद मैदान में प्रवेश
मुरादाबाद। सेना नायक अतुल शर्मा ने बताया कि कोविड 19 से बचाव के दिशा निर्देशों का पालन किया गया। दीक्षांत परेड से पहले सभी प्रशिक्षुओं और सभी आगंतुकों की थर्मल स्कैनिंग कराई गई। इसके बाद ही मैदान में प्रवेश दिया गया।

रंगरूटों के परिजन नहीं बुलाए गए
मुरादाबाद। इस बार कोविड 19 के मद्देनजर रंगरूटों के परिजनों को नहीं बुलाया गया था। इसके बाहरी अधिकारियों को भी आमंत्रण पत्र नहीं भेजा गया था।
कमजोर और गरीब की मदद को हमेशा रहें तैयार
मुरादाबाद। सेनानायक अशोक कुमार ने सभी कैडेटों को संदेश दिया गया कि फील्ड में पहुंचकर अपनी इस ट्रेनिंग का सदुपयोग कमजोर और गरीब लोगों की हिफाजत के लिए करें। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति अपना प्रोफेशन चुनता है तो यह उसका दूसरा जन्म होता है। इसका संपूर्ण लाभ जनहित में हो। ऐसा आप लोगों का प्रयास हमेशा बना रहे। इसके साथ ही सेना नायक महोदय द्वारा सभी कैडेटों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। 23 और 23वीं वाहिनी के सेना नायक अतुल शर्मा ने कहा कि आज से आपकी असली परीक्षा हो गई। वहां भी आपकी तैनाती हो, वहां पूरी ईमानदारी और मेहनत से ड्यूटी करें। पीड़ित की हमेशा मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed