फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   401 passengers caught ticketless

रेलवे की किलेबंदी में फंसे 401 यात्री, 2.21 लाख रुपये जुर्माना वसूला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
401 passengers caught ticketless
मुरादाबाद। ट्रेनों में हो रही अत्याधित भीड़ के दृष्टिगत रेलवे ने किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इसके तहत मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर डीसीएम सुगंधा सिंह के नेतृत्व में 21 टिकट चेकिंग कर्मचारियों ने 17 ट्रेनों में चेकिंग की। अनधिकृत रूप से यात्रा कर रहे 401 यात्रियों पर 2,21,350 रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

इन दिनों ट्रेनों में अनधिकृत यात्रियों की वजह से काफी भीड़ हो रही है। इससे आरक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वाले लोगों मुख्य रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आरक्षित यात्रियों को अपनी ही सीट पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। यात्रियों की सुरक्षा को भी खतरा रहता है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह का कहना है कि इन सब परेशानियों के दृष्टिगत मंडल में टिकट चेकिंग अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, भविष्य में भी चलाया जाता रहेगा। चेकिंग अभियान में सीआईटी विजयंत कुमार शर्मा, जोगेंद्र पाल सिंह समेत टिकट चेकिंग स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed