फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   4000 families depend on lifts, zero security arrangements

Moradabad News: 4000 परिवार लिफ्ट पर निर्भर, सुरक्षा के इंतजाम शून्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
4000 families depend on lifts, zero security arrangements
मुरादाबाद। शहर में करीब 4000 परिवार विभिन्न आवासीय सोसायटियों में रहते हैं। इन परिवारों के करीब 20 हजार लोग आवागमन के लिए लिफ्ट पर ही निर्भर हैं, जबकि सोसायटियों में सुरक्षा के इंतजाम शून्य हैं। 15 रजिस्टर्ड सोसायटियों में से सिर्फ तीन के पास ही विद्युत सुरक्षा निदेशालय की एनओसी है। अन्य सभी सोसायटियों में नागरिकों की सुरक्षा भगवान भरोसे हैं।
विज्ञापन

बिल्डर या प्राधिकरण को उनकी कोई चिंता नहीं है। जबकि उत्तर प्रदेश के नए लिफ्ट एक्ट के मुताबिक लिफ्ट संचालन के लिए प्राधिकरण के पास पंजीकरण कराना अनिवार्य है। विद्युत सुरक्षा की एनओसी होना भी जरूरी है। रविवार को शहर के कटघर क्षेत्र के इब्राहिम बैंक्वेट हॉल में लिफ्ट गिरने के कारण हादसा हो चुका है। चार कर्मचारी बुरी तरह घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। प्रशासन या प्राधिकरण ने आज तक सोसायटियों में चलने वाली लिफ्टों को चेक नहीं कराया है। लिफ्ट के मासिक व वार्षिक मेंटेनेंस बिल्डरों की ओर से नहीं कराया जा रहा है। जबकि कई रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन इस पर चिंता जता चुकी हैं। लोगों की सुरक्षा के मुद्दे पर सरकारी विभाग पल्ला झाड़ रहे हैं। एमडीए के वीसी शैलेष कुमार का कहना है कि प्राधिकरण में निजी सोसायटियों की लिफ्ट के रजिस्ट्रेशन का प्रावधान नहीं है। लोक निर्माण विभाग के अभियंता कुलदीप संत का कहना है कि सरकारी भवनों की लिफ्ट में उनकी मैकेनिकल व इंजीनियरिंग विंग हस्तेक्षप करती है, लेकिन निजी क्षेत्र के लिए उनके पास कोई गाइडलाइन नहीं है।
विज्ञापन


नए लिफ्ट एक्ट के प्रमुख नियम

- लिफ्ट या एस्कलेटर लगवाने के लिए संबंधित प्राधिकरण व प्रशासन से पंजीकरण कराना होगा।

- निजी परिसर और सार्वजनिक परिसर के लिए अलग-अलग पंजीकरण होगा।

- एनुअल मेंटेनेंस कान्ट्रेक्ट लेना होगा
- साल में दो बार माक ड्रिल करानी होगी

- लिफ्ट शिफ्ट के लिए फिर से पंजीकरण कराना होगा

- हर तीन माह में लिफ्ट की जांच करानी होगी

- विद्युत सुरक्षा निदेशालय से एनओसी लेनी होगी

&&&&&&&&&&&
शहर में सिर्फ तीन सोसायटियों की लिफ्ट की जानकारी हमारे कार्यालय में है। जबकि अस्पतालों की पूरी जानकारी है। हमारी टीम वहां समय-समय पर दौरा करती है। सोसायटी के मामले में बिल्डर या संचालक लापरवाही बरतते हैं। हमने कई लोगों को नोटिस भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जेबी सिंह, सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed