फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   400 student fees missing in Hindu College

400 विद्यार्थियों की फीस ‘लापता’ 

Tue, 09 Aug 2016 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 09 Aug 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
400 student fees missing in Hindu College
लापरवाही - फोटो : demo
हिंदू कॉलेज में फीस को लेकर गड़बड़झाला सामने आ रहा है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के चार सौ से ज्यादा विद्यार्थियों की फीस ‘लापता’ हो गई है। बैंक रिकार्ड में उनकी फीस जमा नहीं हुई है जबकि विद्यार्थी बैंक रसीद दिखा रहे हैं। इन विद्यार्थियों की मार्कशीट रोक दी गई हैं। साथ ही फीस जमा करने के बाद मार्कशीट दिए जाने के आदेश कर दिए हैं। 
विज्ञापन


एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से मार्कशीट देरी से भेजी गईं। मार्कशीट नहीं आ पाने के कारण विद्यार्थी आगे की कक्षाओं में एडमिशन नहीं ले पा रहे थे। विश्वविद्यालय ने मार्कशीट तो भेज दीं, लेकिन हिंदू कॉलेज के विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


कॉलेज में सामान्य वर्ग के चार सौ से अधिक विद्यार्थियों की मार्कशीट फीस जमा नहीं करने के कारण रोक दी गई हैं। बैंक की ओर से आए रिकार्ड के अनुसार इन छात्र-छात्राओं की फीस कॉलेज के खाते में जमा नहीं हुई है। उनको फीस जमा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। जबकि छात्र छात्राएं बैंक चालान की कापी भी दिखा रहे हैं। इसके बावजूद उनको मार्कशीट नहीं दी जा रही हैं। कॉलेज प्रशासन इस मामले की जांच में जुटा हुआ है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की फीस कहां गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक और कॉलेज के रिकॉर्ड का मिलान कराया जा रहा है। लेकिन अभी खामी पकड़ में नहीं आ रही है। जब तक ये पता नहीं चलेगा कि आखिर फीस कहां गई तब तक मार्कशीट मिलना मुश्किल है। 

बिना फीस जमा कराए कैसे दे दी परीक्षा 
हिंदू कॉलेज के नियमानुसार एडमिशन लिए विद्यार्थियों को सभी प्रपत्रों के साथ बैंक में फीस जमा करने की रसीद भी लगानी होती है। इसके बाद ही एडमिशन की प्रक्रिया पूरी होती है। अगर किसी कारणवश फीस जमा नहीं हो पाती तो परीक्षा से पूर्व उसे हर हाल में फीस जमा करानी ही होगी। छात्र जो फीस जमा करता है उसमें शामिल एग्जाम फीस विश्वविद्यालय को जाती है। छात्र संख्या के अनुसार कॉलेज परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय के खाते में डालता है। इसके बाद ही वहां से एडमिड कार्ड जारी होेते हैं।

अगर कोई विद्यार्थी फीस जमा नहीं करता तो उसे एडमिड कार्ड नहीं दिया जाता। ऐसे में सवाल ये है कि इतनी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की फीस का रिकार्ड नहीं मिल पा रहा है तो फीस कहां गई। कॉलेज की ओर रिकार्ड का मिलान क्यों नहीं कराया गया। अगर विद्यार्थियों ने फीस जमा नहीं की तो उनकी परीक्षा फीस कैसे जमा हो गई और उन्होंने परीक्षा कैसे दे दी। यह जांच का विषय है। इस प्रकरण में अभी तक जो बात निकलकर सामने आ रही है वह यह कि पूर्व प्राचार्य की ओर से रिकॉर्ड का मिलान नहीं कराया गया।  


कुछ विद्यार्थियों की फीस का रिकार्ड नहीं मिला है। इन सभी के रिकार्ड का मिलान अब कराया जा रहा है। जो विद्यार्थी फीस रसीद लेकर आ रहे हैं उनका मिलान बैंक रिकार्ड से कराकर मार्कशीट दे दी जाएगी। 

- डॉ. एके अग्रवाल, प्राचार्य हिंदू कालेज 

एससी वर्ग की भी मार्कशीट रुकीं 
एससी-एसटी वर्ग की मार्कशीट भी शासन से स्कालरशिप नहीं मिलने के कारण रोकी गई हैं। स्पष्ट आदेश हैं कि एससी वर्ग के विद्यार्थियों को मार्कशीट तभी दी जाएगी जब वे फीस जमा करा देंगे। कारण ये है कि शासन से मिलने वाली स्कालरशिप विद्यार्थी के खाते में आती है। ऐसे में कालेज छात्रों से फीस जमा कराने के बाद ही मार्कशीट देता है। जबकि विद्यार्थी को उसके खाते में भुगतान हो जाता है। अब ये विद्यार्थी फीस बैंक में जमा कराकर मार्कशीट ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed