फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   40 players succeed in Taekwondo color belt grading.

Moradabad News: ताइक्वांडो कलर बेल्ट में 40 खिलाड़ी सफल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
40 players succeed in Taekwondo color belt grading.
मुरादाबाद। जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को आकांक्षा ताइक्वांडो क्लब में कलर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर सफलतापूर्वक अपनी-अपनी बेल्ट उत्तीर्ण की।
विज्ञापन

येलो बेल्ट श्रेया सिंह, एमी मिश्रा, युक्ति मिश्रा, दक्षिता सिंह, दृश्ना प्रमम, आराध्या दसीला, कृष चौधरी, ध्रुव वशिष्ठ, माही चौहान, कनिका सक्सेना, मानवी चौधरी, आर्यन सिंह, अपेक्षा सरस्वत, शौर्य रस्तोगी, श्रिजा शर्मा ने हासिल की। ग्रीन बेल्ट में दिशा सरस्वत, दीपिका मतियाल, जिया सागर, शुभम कश्यप, धैर्य मेहरा, अंकुश नायक, अक्षत सिंह और प्रियांशु रस्तोगी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

वहीं ग्रीन-1 बेल्ट रुद्र प्रताप सिंह, नंदिनी कश्यप, कार्तिक भारद्वाज, ध्रुव प्रताप सिंह ने प्राप्त की। ब्लू बेल्ट में राघव सिंह, शिवांश सिंह, आरना कश्यप रहे। ब्लू-1 बेल्ट में मयंक, रेड बेल्ट शिविका पासन, रेड-1 बेल्ट प्रथम सक्सेना ने हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हिमांशु यादव ने किया। एसोसिएशन के सचिव शाहवेज अली ने बताया कि खिलाड़ियों का मूल्यांकन अनुशासन, काता, बेसिक तकनीक और शारीरिक दक्षता के आधार पर किया गया। परीक्षा में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी योग्यता साबित की। परीक्षक के रूप में रेफरी अफजाल हुसैन मौजूद रहे। इस मौके पर कोच सुमित शर्मा व एसोसिएशन पदाधिकारियों ने सफल खिलाड़ियों को बेल्ट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed