फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   40 people were allegedly duped of lakhs of rupees in the name of jobs in Saudi Arabia.

Moradabad News: सऊदी में नौकरी के नाम पर 40 लोगों से लाखों की ठगी का आरोप

Mon, 22 Dec 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 22 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
40 people were allegedly duped of lakhs of rupees in the name of jobs in Saudi Arabia.
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। गांव रामनगर खागूवाला निवासी मोहम्मद शाहिद ने मोहल्ला बहेड़ावाला, ढकिया और करनपुर निवासी तीन लोगों पर सऊदी अरब में नौकरी के नाम पर 40 लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि मोहल्ला बहेड़ावाला, ढकिया और करनपुर निवासी तीन लोगों ने उससे संपर्क कर बताया कि सऊदी अरब में हाजियों की सेवा के लिए काम करने वालों की जरूरत है। काम के बदले उन्हें अच्छा वेतन मिलेगा। उसने गांव के अबरार हुसैन, रिजवान, दिलशाद, फरमान, हाशिम, शमी, नाजिम हुसैन, बिलाल समेत नौ लोगों को काम के लिए तैयार कर लिया। आरोपियों ने अन्य गांव के लोगों को भी सऊदी अरब में काम दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन

बताया कि करीब 40 लोगों को अप्रैल 2024 में पांच-पांच हजार रुपये मेडिकल के नाम पर लेकर दिल्ली बुलाया गया और उन्हें फर्जी मेडिकल बनाकर दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने सऊदी भेजने के नाम पर उनसे 45 -45 हजार रुपये ले लिए, लेकिन काफी समय तक सऊदी नहीं भेजा। बाद में पता चला कि मेडिकल भी फर्जी है। उन्होंने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने इन्कार कर दिया और धमकी दी। बताया कि बाद में पंचायत हुई तो एक आरोपी ने अपने हिस्से के रुपये देने का आश्वासन दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed