फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   40 Khadar villages will be connected to Agwanpur, a pontoon bridge will be built at Chiragi Ghat.

Moradabad News: अगवानपुर से जुड़ेंगे खादर के 40 गांव चिरागी घाट पर बनाया जाएगा पैंटून पुल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
40 Khadar villages will be connected to Agwanpur, a pontoon bridge will be built at Chiragi Ghat.
अगवानपुर। खादर के 40 गांवों की राह अब आसान होगी। ये गांव सीधे अगवानपुर कस्बे से जुड़ जाएंगे। रामगंगा नदी पार करने के लिए चिरागी घाट पर पैंटून पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शासन से 1.47 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। विभाग ने चिरागी घाट का सर्वे भी कर लिया है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने रामगंगा पर पैंटून पुल के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद कांठ विधायक कमाल अख्तर ने विधानसभा में सरकार के सामने इस मुद्दे को रखा था। अगवानपुर के चिरागी घाट पर वर्षों से उठ रहीं पैंटून पुल के निर्माण की मांग पूरी होने को है। पीडब्ल्यूडी के जेई गिरवर सिंह ने बताया कि पैंटून पुल के निर्माण के लिए चिरागी घाट का सर्वे भी कर लिया है। इसका टेंडर प्रयागराज की एक कंपनी को मिला है। चिरागी के घाट पर बनने वाला यह पैंटून पुल कान्हा गोशाला मार्ग को जोड़ेगा। जबकि दूसरी और खादर के गांव चटकाली से होकर डिलारी मार्ग से जुड़ेगा। खादर के करीब 40 गांव के लोगों की आवाजाही आसान हो जाएगी। अगवानपुर के पूर्व प्रधान हाजी फराहीम ने बताया कि पैंटून पुल के निर्माण से अगवानपुर में रोजगार के अवसर खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed