फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   4 arrest with consipirator

साजिशकर्ता समेत चार गिरफ्तार, लुटेरे पकड़ से दूर

Wed, 14 Mar 2018 02:13 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Mar 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
4 arrest with consipirator
साजिशकर्ता समेत चार गिरफ्तार - फोटो : demo pic
ठाकुरद्वारा में छह फरवरी को अमृतसर के सराफ से दो करोड़ के जेवर लूट की वारदात में साजिशकर्ता समेत चार आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार का घटना का खुलासा किया है। आरोपियों से एक पिस्टल, लूटे गए जेवर में से 54 नाक की लौंग बरामद की गई हैं। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। 
विज्ञापन


एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी इस्लाम मुखिया निवासी ढकिया पीरू थाना डिलारी, अकरम खान निवासी अगवानपुर, कृष्ण कुमार उर्फ केके निवासी हजरतपुर और शब्बू निवासी डोलीवालान थाना मुगलपुरा है। रामपुर के मनिहारान निवासी अकील टेढ़ा और उसके दो साथियों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है, अकील समेत तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। एसपी ने बताया कि वारदात की साजिश शब्बू ने रची थी। शब्बू पर साढे़ सात लाख रुपये का कर्ज था, पत्नी के जेवर तीन सराफ के यहां पर गिरवी थे।
विज्ञापन


वह कोठीवाल नगर के पास एक गैराज चलाता था। गैराज से सात सौ मीटर दूरी पर ही पीड़ित सराफ अजीत सिंह मुरादाबाद आने के दौरान रुकता था। इससे शब्बू को पता चल गया था कि अजीत अमृतसर से सोना लाकर बेचने का काम करता है। पांच माह की रेकी के बाद सराफ से लूट की साजिश शब्बू ने रची। उसने गैराज पर आने वाले अकरम और केके को इसकी सूचना दी। अकरम ने उसे इस्लाम मुखिया से मिलवाया। इस्लाम ने लूट की वारदात कराने के लिए अकील टेढ़ा को चुना और छह फरवरी को वारदात की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के वक्त अकील टेढ़ा और उसके साथी ही इनोवा कार लेकर ठाकुरद्वारा पहुंचे थे। पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से साजिशकर्ता को ट्रेस किया और शनिवार को शब्बू समेत चारों आरोपियों को ठाकुरद्वारा पुलिस ने सुल्तानपुर दोस्त चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। इस्लाम मुखिया दो करोड़ के जेवर लूट के बाद उन्नाव में एक ट्रक लूट की साजिश भी रच रहा था। इससे पहले अकील टेढ़ा पर साथियों संग भोजपुर में भी तीन साल पहले पंजाब के सराफ से लाखों रुपये के जेवर लूट का आरोप है, इस वारदात में आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा था। फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed